Poco X6 Neo की लॉन्चिंग अगले महीने! एमोलेड डिस्‍प्‍ले और 5000mAh बैटरी से हो सकता है लैस

Poco X6 Neo : मार्च में किसी तारीख को यह डिवाइस लॉन्‍च की जा सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 फरवरी 2024 18:23 IST
ख़ास बातें
  • Poco X6 Neo अगले महीने हो सकता है लॉन्‍च
  • एक टिप्‍सटर ने शेयर किए अनुमानित प्राइस
  • कई स्‍पेसिफ‍िकेशंस भी आए सामने

अपकमिंग पोको फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

Photo Credit: @saaaanjjjuuu

चीनी स्‍मार्टफोन कंपनी Xiaomi का इंडिपेंडेंट ब्रैंड ‘पोको' (POCO) भारत में जल्‍द एक और नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर सकता है। इस स्‍मार्टफोन का नाम Poco X6 Neo बताया जा रहा है। सोशल म‍ीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर एक टिप्‍सटर ने इस बारे में जानकारी दी है। गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले महीने भारत में X6 सीरीज को पेश किया है। इसमें Poco X6 और X6 Pro शामिल हैं। Poco X6 में Snapdragon 7s Gen 2 और X6 Pro में MediaTek Dimensity 8300-Ultra SoC दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में AMOLED स्क्रीन 1.5K रेजॉलूशन के साथ है।   

बात करें Poco X6 Neo की, तो @saanjjjuuu नाम के टिप्‍सटर का कहना है कि पोको अगले महीने अपने नए फोन को लॉन्‍च करने की प्‍लानिंग कर रही है। यानी मार्च में किसी तारीख को यह डिवाइस लॉन्‍च की जा सकती है। टिप्‍सटर ने अपकमिंग स्‍मार्टफोन के प्रमुख स्‍पेक्‍स और प्राइस के बारे में भी जानकारी दी है। 
Advertisement

टिप्‍सटर का कहना है कि अपकमिंग पोको फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर दिया जा सकता है। पोको का फोन 5,000mAh की बैटरी से पैक होगा, जो 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। फोन को IP54 रेटिंग मिली है यानी यह पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचा रहता है। 

टिप्‍सटर का यह भी दावा है कि Poco X6 Neo की कीमत भारत में लगभग 15 हजार रुपये हो सकती है। बात करें Poco X6 और X6 Pro के प्राइस की तो Poco X6 को 8 GB+256 GB और 12GB+256 GB वेरिएंट्स में लॉन्‍च किया गया था। इनके प्राइस क्रमशः 18,999 रुपये और 21,999 रुपये हैं। वहीं, X6 Pro को 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट के लिए 26,999 रुपये में लॉन्‍च किया गया था। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display with good colours and minimal bezels
  • Top-notch performance
  • Good main rear camera
  • Good and loud dual speakers
  • IR blaster
  • Bad
  • Ultrawide and Macro cameras are okay
  • No expandable storage
  • HyperOS has plenty of bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.