Poco X4 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन फिर लीक! 64MP की बजाए फोन में होगा 108MP कैमरा

पहले आए लीक्स में फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा बताया गया था।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 20 फरवरी 2022 18:58 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 5G चिपसेट से लैस होगा।
  • Poco X4 Pro में 6.7 इंच की डिस्प्ले होगी।
  • बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

पोको एक्स 4 प्रो 5जी में आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 11 ओएस होगा।

Poco X4 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन एक बार फिर से लीक हो गए हैं। लेटेस्ट लीक में सामने आया है कि फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा जो कि इससे पहले आए लीक में 64 मेगापिक्सल का बताया गया था। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है और इसमें 5000 एमएएच की बैटरी कैपिसिटी होगी। फास्ट चार्जिंग के लिए 67W का चार्जर भी इसके साथ आ सकता है। कहा जा रहा है कि यह Poco X3 Pro के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगा। Poco X3 Pro को कंपनी ने पिछले साल मार्च में लॉन्च किया था। 

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में ट्विटर पोस्ट में खुलासा करते हुए कहा है कि Poco X4 Pro में 6.67 इंच की डिस्प्ले की बजाए 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले होगी। इसके अलावा, फोन के प्राइमरी कैमरा के बारे में जो लीक्स पहले सामने आए थे उनमें 64 मेगापिक्सल का कैमरा बताया गया था। टिप्स्टर ने इसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा बताया है। यह Samsung ISOCELL HM2 सेंसर होगा।  
Advertisement

पोको एक्स 4 प्रो 5जी में आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 11 देखने को मिलेगा जिसके ऊपर MIUI 13 स्किन होगी। इसमे 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 5G चिपसेट से लैस होगा। स्टोरेज कैपिसिटी की बात करें तो इसमें 128 जीबी तक की UFS 2.2 स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन में 6 जीबी से 8 जीबी तक की LPDDR4X RAM दी जा सकती है। इसका बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। 

Poco X4 Pro फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर देखने को मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। इसमें 5000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ 67 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी हो होगा। इसकी हैंड्स ऑन इमेज भी सामने आई हैं जिसमें 108 मेगापिक्सल कैमरा, 120 हर्ट्ज डिस्प्ले और 67 वाट फास्ट चार्जिंग जैसे स्पेसिफिकेशन को देखा जा सकता है। फोटो में बड़ा कैमरा मॉड्यूल और सेल्फी कैमरा के लिए होल पंच भी दिखाई देता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.