4 बैक कैमरा, 5,160mAh बैटरी, 6GB रैम के साथ Poco X3 Pro भारत में 18,999 रुपये में लॉन्च

Poco X3 Pro की कीमत भारत में 18,999 रुपये से शुरू होती है, जो कि इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 मार्च 2021 13:35 IST
ख़ास बातें
  • Poco X3 Pro में 5,160mAh की बैटरी मिलती है
  • पोको एक्स3 प्रो में मौजूद है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • फोन की सेल 6 अप्रैल से होगी शुरू

Poco X3 Pro फोन गोल्डन ब्रॉन्ज, ग्रेफाइट ब्लैक और स्टील ब्लू कलर ऑप्शन के साथ आता है

Poco X3 Pro स्मार्टफोन को आज मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया Poco फोन Poco X3 के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर लॉन्च हुआ है, जो कि पिछले साल सितंबर महीने में पेश किया गया था। पोको एक्स3 प्रो फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर से लैस है, जो कि पिछले साल लॉन्च हुए स्नैपड्रैगन 855 का ही थोड़ा बदला हुआ वर्ज़न है। लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के अलावा, पोको एक्स3 प्रो फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही पोको फोन में 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है। पोको एक्स3 प्रो फोन मार्केट में Samsung Galaxy F62, Realme X7, और Vivo V20 2021 जैसे फोन्स को टक्कर देगा।
 

Poco X3 Pro price in India, launch offer

Poco X3 Pro की कीमत भारत में 18,999 रुपये से शुरू होती है, जो कि इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। यह फोन गोल्डन ब्रॉन्ज, ग्रेफाइट ब्लैक और स्टील ब्लू कलर ऑप्शन के साथ आता है। सेल की बात करें, तो पोको एक्स3 प्रो फोन की सेल भारत में Flipkart पर 6 अप्रैल से दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो पोको एक्स3 प्रो स्मार्टफोन को ICICI Bank क्रेडिट या फिर ईएमआई ट्रांसजेक्शन करने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

पोको एक्स3 प्रो की कीमत ग्लोबली 249 यूरो (लगभग 21,300 रुपये) से शुरू होती है। यह फोन वहां Poco F3 के साथ पेश किया गया था, जिसके भारत लाए जाने को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।  

Poco X3 Pro लॉन्च के साथ  Poco India ने Poco X3 की कीमत में कटौती करते हुए इसे 16,999 रुपये से कम करते हुए 14,999 रुपये कर दिया है। नई कीमत 1 अप्रैल से लागू होंगी।
 

Poco X3 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) पोको एक्स3 प्रो फोन Android 11 पर आधारित MIUI Poco 12 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.67-इंच का फुल-एचडी+ डॉट डिस्प्ले मिलता है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट से लैस है, जिसे Adreno 640 GPU के साथ जोड़ा गया है। फोन में 8GB तक रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए Poco X3 Pro क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल प्राइमरी Sony IMX582 सेंसर, 119-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर, और दो 2-मेगापिक्सल (मैक्रो और डेप्थ) सेंसर शामिल हैं। फ्रंट में एफ/2.2 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है।

पोको एक्स3 प्रो में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,160mAh बैटरी मिलती है। इसके अलावा यह भी दावा है कि फुल चार्ज में फोन 11 घंटे तक गेमिंग, 117 घंटे म्यूज़िक प्लेबैक, 18 घंटे वीडियो प्लेबैक और 6.5 घंटे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। फोन में डुअल स्पीकर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G एलटीई, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर और हेडफोन जैक शामिल हैं।
Advertisement

फोन का डायमेंशन 165.3x76.8x9.4mm और भार 215 ग्राम है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance in benchmarks
  • IP53 rating
  • Good battery life
  • 120Hz display
  • Bad
  • Average camera quality
  • Bulky and heavy
  • Promotional content in MIUI 12
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4520 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong performance
  • Good battery life
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Big and Bulky
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 11 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. 20W आउटपुट वाला RGB ब्लूटूथ स्पीकर Asus Adol हुआ लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy S26 सीरीज की जोरदार सेल्स, Ultra मॉडल की ज्यादा डिमांड
  4. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. iQOO 15T हुआ लॉन्च 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ, जानें सबकुछ
  6. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. Airtel लाई भारत की पहली नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी! भीड़ में भी नहीं अटकेगा इंटरनेट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 180 फीट तक बड़ी 2 चट्टानों से आज पृथ्वी को खतरा!
  2. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. iQOO 15T हुआ लॉन्च 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ, जानें सबकुछ
  4. B by Lenskart से कर पाएंगे वीडियो फोटो कैप्चर, जल्द आ रहे देसी स्मार्ट ग्लासेज
  5. Sony 1000X The Collexion हेडफोन हुए लॉन्च, 32 घंटे की बैटरी, प्रीमियम फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. Xiaomi लेकर आया स्मार्ट Vacuum Cleaner, 100 दिन तक नहीं बदलना पड़ेगा डस्ट बैग!
  7. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  8. Lenovo Legion Y900 13 इंच टैबलेट हुआ लॉन्च, 16GB रैम, 4 कैमरों से लैस, जानें कीमत
  9. Airtel लाई भारत की पहली नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी! भीड़ में भी नहीं अटकेगा इंटरनेट!
  10. MOVA ने भारत में लॉन्च किए नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, मिनटों में साफ होगा घर, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.