Poco X2 की टीज़र वीडियो में मिली डिज़ाइन की झलक

Poco X2 के टीज़र में डिवाइस के पावर बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा, जैसा इससे पहले रेडमी के30 में भी देखने को मिला है। इसके अलावा इसका कैमरा सेटअप भी Redmi K30 से मेल खाता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 फरवरी 2020 15:05 IST
ख़ास बातें
  • Poco X2 का लॉन्च इवेंट 4 फरवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया है
  • इस फोन में लिक्विड कूलिंग और 27 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा
  • पोको एक्स2 के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा

Poco X2 को भारत में 4 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा

Poco X2 भारत में 4 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। अब लॉन्च का समय करीब आने के साथ कंपनी इस फोन को लगातार टीज़ करने में है। हालिया टीज़र में यह जानकारी मिली थी कि पोको एक्स2 मौजूदा रेडमी के30 का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, जिसे शाओमी ने चीन में दिसंबर 2019 में लॉन्च किया था। हालांकि शाओमी ने Redmi K30 को फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किया है। अब एक नया टीज़र लगभग कंफर्म करता है कि कंपनी रेडमी के30 को भारत में पोको एक्स2 के नाम से लॉन्च कर सकती है।

नया टीज़र Poco X2 के डिज़ाइन की एक झलक दिखाता है। इस फोन को टीज़र में पर्पल रंग में देखा जा सकता है। इसमें पता चलता है कि डिवाइस के पावर बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा, जैसा इससे पहले रेडमी के30 में भी देखने को मिला है। इसके अलावा फोन के बैक में शामिल कैमरा सेटअप की भी हल्की झलक मिलती है, जिसमें पोको एक्स2 का कैमरा सेटअप रेडमी के30 में शामिल कैमरा सेटअप से मेल खाता है। इन सब जानकारी से हम अंदाजा लगा सकते हैं कि शाओमी भारत में Redmi K30 को Poco X2 के तौर पर उतार सकती है। हालांकि फिलहाल कंपनी ने इसे लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
Advertisement
  अभी तक मिली लीक, कुछ रेंडर्स और लाइव तस्वीरें पोको एक्स2 के रेडमी के30 होने का ही इशारा कर रहे हैं। हालांकि कंपनी के आधिकारिक घोषणा के बिना यह पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है। बता दें कि Poco X2 को कंपनी 4 फरवरी को 12 बजे लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह फोन फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा।

एक हालिया टीज़र ने इस फोन में लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी शामिल होने की जानकारी दी थी। इसके अलावा कंपनी इस फोन को 27 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी टीज़ किया है। कंपनी का दावा है कि यह टेक्नोलॉजी फोन को शुन्य से 40 प्रतिशत तक 25 मिनट में चार्ज करेगी। इस फोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक के शामिल होने की भी खबर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • Bad
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.