Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च

भारत में इस स्मार्टफोन को 21 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 5 का इस्तेमाल किया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 अगस्त 2026 17:32 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 5 दिया जाएगा
  • Poco M8x 5G में थर्मल मैनेजमेंट के लिए ट्रिपल कूलिंग सॉल्यूशन होगा
  • भारत में इस स्मार्टफोन को 21 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा

इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए ट्रिपल कूलिंग सिस्टम होगा

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Xiaomi के सब-ब्रांड Poco का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Poco M8x 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 5 दिया जाएगा। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए ट्रिपल कूलिंग सिस्टम होगा। 

Poco M8x 5G के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन में 7,900 mAh की बैटरी होगी। Poco का दावा है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी फुल चार्ज में तीन दिनों तक चलेगी। इसके अलावा यह स्मार्टफोन फुल चार्ज में लगभग 35 घंटे की सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग या लगभग 64 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक उपलब्ध कराएगा। Poco M8x 5G में 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। इस स्मार्टफोन के लिए ग्रीन कलर का विकल्प मिलेगा। 

भारत में इस स्मार्टफोन को 21 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 5 होगा। Poco ने बताया है कि यह स्मार्टफोन ऐप्स को 43 प्रतिशत तेज गति से चलाएगा। AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर Poco M8x 5G को 6,50,000 प्वाइंट्स से ज्यादा का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 12,439 sq mm के ग्रेफाइट कूलिंग एरिया और 1,924 sq mm की कॉपर फॉइल लेयर के साथ ट्रिपल कूलिंग सॉल्यूशन होगा। Poco M8x 5G में फ्रेम और कैमरा मॉड्यूल गोल्ड के एक शेड की फिनिश में है। इसमें पैनल के नीचे सेंटर में Poco की ब्रांडिंग है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। 

देश में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किए गए Poco M8 Power में 6.9-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए TÜV Eye Protection सर्टिफिकेशन मिला है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 4 दिया गया है। Poco M8 Power में 50 मेगापिक्सल AI डुअल रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Poco M8 Power में 8,000 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। यह स्मार्टफोन 45 W फास्ट चार्जिंग और 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  11. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  12. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  14. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  15. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.