Poco M8 Pro में हो सकती है 6,330mAh की बैटरी, US FCC पर हुई लिस्टिंग

Poco M8 Pro में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के विकल्प हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2025 20:20 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6,330 mAh की बैटरी मिल सकती है
  • यह Android 15 पर बेस्ड कंपनी के HyperOS 2 पर चल सकता है
  • इससे पहले यह स्मार्टफोन IMEI के डेटाबेस पर दिखा था

यह Poco M7 Pro की जगह ले सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco जल्द ही अफोर्डेबल सेगमेंट में एक हैंडसेट लॉन्च कर सकती है। Poco M8 Pro की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 6,330 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। यह Android 15 पर बेस्ड कंपनी के HyperOS 2 पर चल सकता है। 

TechOutlook की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2510EPC8BG के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Poco M8 Pro का इंटरनेशनल मॉडल हो सकता है। इससे पहले यह स्मार्टफोन समान मॉडल नंबर के साथ IMEI के डेटाबेस पर दिखा था। Poco M8 Pro में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 6,330 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। यह Poco M7 Pro की जगह ले सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth और NFC के विकल्प हो सकते हैं। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चल सकता है। Poco M7 Pro 5G में 6.67 इंच FHD+ gOLED डिस्प्ले (1,080 × 2,400 पिक्सल्स) दिया गया है, यह 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7025 Ultra का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। 

Poco M7 Pro की रियर कैमरा यूनिट में f/1.7 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। Poco M7 Pro की 5,110 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Poco की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 सीरीज हुई लॉन्च: 200MP कैमरा, 8600mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले वाले फोन्स की इतनी है कीमत
  2. आपका पालतू जानवर क्या कहना चाहता है? ये नया AI डिवाइस करेगा ट्रांसलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत के EV मार्केट में Tesla से आगे निकली VinFast
  2. डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Air 5s, कॉल नॉयस रिडक्शन का फीचर
  3. Vivo S60 में मिल सकता है Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Honor 600 सीरीज हुई लॉन्च: 200MP कैमरा, 8600mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले वाले फोन्स की इतनी है कीमत
  6. 144Hz डिस्प्ले, 10420mAh बैटरी वाला नया Oppo Pad 6 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  7. मिडल-ईस्ट में समझौते की संभावना से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, 77,000 डॉलर से ज्यादा हुआ Bitcoin का प्राइस
  8. Redmi के इन फोन्स की कीमत फिर बढ़ी, कुछ मॉडल्स अब 5,500 रुपये तक महंगे!
  9. मॉनिटर जैसा दिखता है, लेकिन अंदर छिपा है पूरा AI PC! Asus ने लॉन्च किया नया VM441 AiO
  10. UBON ने 30W पावर, 20 घंटे की बैटरी के साथ नए पार्टी स्पीकर किए लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.