फोन के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 21,499 रुपये में लिस्ट किया गया है
Poco M8 Power 5G फोन में 6.9-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
Photo Credit: Flipkart
Poco M8 Power को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। फोन में कई धांसू फीचर्स आते हैं जिसमें इसकी बैटरी भी शामिल है। स्मार्टफोन 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी से लैस होकर आता है जो इसकी सबसे बड़ी खूबी है। फोन में 120Hz का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Flipkart सेल में फोन पर भारी डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है। आइए जानते हैं Poco M8 Power पर मिल रहे धांसू डिस्काउंट ऑफर के बारे में विस्तार से।
Poco M8 Power 5G को Flipkart पर भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 21,499 रुपये में लिस्ट किया गया है लेकिन 1000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट यहां लिया जा सकता है जो कि चुनिंदा बैंक कार्ड पर मिल रहा है। इतना ही नहीं, अगर आप इसके साथ पुराना फोन भी देते हैं तो 2000 रुपये और सस्ता इसे खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर फोन को 3000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 18,499 रुपये रह जाती है। अधिक जानकारी के लिए Flipkart सेल ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Poco M8 Power 5G फोन में 6.9-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें Sunlight Display, TÜV Eye Protection, Wet Touch 2.0 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। फोन में Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है। स्मार्टफोन 4nm प्रोसेस पर बने Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट से लैस है। इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM, 8GB तक वर्चुअल RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।
Poco M8 Power में 50MP AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें Video Beauty, Fill Light और Teleprompter का सपोर्ट मिलता है। Poco M8 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh Silicon-Carbon बैटरी है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और बॉक्स में 45W का चार्जर भी मिलता है। इसमें 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर यह अन्य डिवाइस को चार्ज करने के लिए पावर बैंक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी