POCO M8 Pro भारत में लॉन्च होगा 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ!

POCO M8 Pro में 6.83 इंच का क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2025 13:04 IST
ख़ास बातें
  • POCO M8 में प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 6 Gen 3 चिप आ सकती है।
  • POCO M8 Pro में प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 7s Gen 4 चिप आ सकती है।
  • इनमें IP68 रेटिंग देखने को मिल सकती है।

POCO M8 Pro समेत नई पोको सीरीज जल्द ही भारत में दस्तक देने वाली है।

POCO M8 सीरीज को कंपनी भारत में अगले महीने पेश करने जा रही है। इस सीरीज में दो मॉडल्स शामिल होने की संभावना है। जिनमें POCO M8, POCO M8 Pro का नाम शामिल है। लॉन्च से पहले अब दोनों ही स्मार्टफोन्स के मेन स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। ये स्मार्टफोन 120Hz डिस्प्ले से लैस होंगे। फोन में बड़ी बैटरी बताई गई है जो 6500mAh तक क्षमता के साथ होगी। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं अन्य खास फीचर्स इस नई सीरीज के बारे में। 

POCO M8 Pro Launch Timeline

POCO M8 Pro समेत नई पोको सीरीज जल्द ही भारत में दस्तक देने वाली है। सीरीज के दो चर्चित मॉडल्स POCO M8 और POCO M8 Pro के मेन स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। POCO M8 सीरीज लॉन्च की अधिकारिक घोषणा कंपनी की ओर से नहीं की गई है। लेकिन लीक्स और अफवाहों की मानें तो अगले महीने यह सीरीज भारत में दस्तक दे सकती है। आइए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स के मेन स्पेसिफिकेशंस के बारे में जो टिप्स्टर सुधांशु द्वारा शेयर किए गए हैं। 

POCO M8 Specifications

POCO M8 में 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें 2392 x 1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। सेल्फी के लिए फोन 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस हो सकता है। 

फोन में 5520mAh की बैटरी होगी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 6 Gen 3 चिप इसमें दिया जा सकता है। फोन Android 15 बेस्ड Hyper OS 2 के साथ आ सकता है। फोन में Bluetooth 5.1, Wi-Fi 5 की कनेक्टिविटी होगी। इसमें IP68 रेटिंग देखने को मिल सकती है। इसके डाइमेंशन 162.2 x 74.2 x 8.4mm बताए गए हैं जबकि वजन 190 ग्राम बताया गया है। 

POCO M8 Pro Specifications

POCO M8 Pro में 6.83 इंच का क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें 2772 x 1280 पिक्सल का रिजॉल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। इस पर Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर होगा। सेल्फी के लिए फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस हो सकता है। 

इस फोन में 6500mAh की बैटरी होगी और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 7s Gen 4 चिप इसमें दिया जा सकता है। फोन Android 15 बेस्ड Hyper OS 2 के साथ आ सकता है। फोन में Bluetooth 5.4, Wi-Fi 5 की कनेक्टिविटी होगी। इसमें IP68 रेटिंग देखने को मिल सकती है। इसके डाइमेंशन 162.2 x 74.7 x 7.9mm बताए गए हैं जबकि वजन 207 ग्राम बताया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.