POCO के दो ‘सस्‍ते’ स्‍मार्टफोन 17 दिसंबर को होंगे लॉन्‍च! C और M सीरीज में मचेगा ‘धमाल’

पोको इंडिया के हेड हिमांशु टंडन ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए नए प्रोडक्‍ट लॉन्च की जानकारी दी है। टीजर में ‘डबल द मैडनेस’ और ‘#डबलदमिस्ट्री’ जैसी टैगलाइनों का इस्‍तेमाल हुआ है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2024 18:08 IST
ख़ास बातें
  • POCO M7 Pro 5G और POCO C75 5G को लॉन्‍च करने की तैयारी
  • 17 दिसंबर को पेश हो सकती हैं दो नई डिवाइस
  • दोनों फोन बजट और मिड रेंज में आएंगे

कंपनी ने पिछले साल POCO C65 को लॉन्‍च किया था। वह लॉन्‍च भी दिसंबर महीने में हुआ था।

POCO Upcoming launches : शाओमी का इंडिपेंडेंट ब्रैंड पोको (Poco) इस महीने नए प्रोडक्‍ट्स लॉन्‍च कर सकता है। पोको इंडिया के हेड हिमांशु टंडन ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए नए प्रोडक्‍ट लॉन्च की जानकारी दी है। टीजर में ‘डबल द मैडनेस' और ‘#डबलदमिस्ट्री' जैसी टैगलाइनों का इस्‍तेमाल हुआ है। रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी दो नए फोन POCO M7 Pro 5G और POCO C75 5G को पेश कर सकती है। दोनों फोन बजट और मिड रेंज में आएंगे। हालांकि पूरा खुलासा 17 दिसंबर को किया जाएगा।  

हिमांशु के पोस्‍ट से कुछ खास तो पता नहीं चलता, लेकिन ऐसे संकेत मिलते हैं कि कंपनी उन डिवाइसेज को ला सकती है, जिनकी तैयारी वह कुछ वक्‍त से कर रही है जैसे- POCO M7 Pro 5G और POCO C75 5G। 
 

पोको समेत अन्‍य कंपनियों की C सीरीज को किफायती स्‍मार्टफोन के रूप में लाया जाता है। वहीं, M सीरीज उन यूजर्स पर फोकस करती है, जो उसी प्राइस रेंज के आसपास प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। दोनों सीरीज पोको के लिए अहमियत रखती हैं और पूर्व में यूजर्स ने इन्‍हें पसंद किया है। फेस्टिव सेल में भी पोको M सीरीज और C सीरीज के स्‍मार्टफोन खूब बिकते रहे हैं। 
Advertisement

कंपनी ने पिछले साल POCO C65 को लॉन्‍च किया था। वह लॉन्‍च भी दिसंबर महीने में हुआ था। उस हिसाब से POCO C75 5G को इस महीने पेश किया जा सकता है। उसी तरह से POCO M6 Pro 5G को इस साल पेश किया गया था। मु‍मकिन है कि कंपनी इसका सक्‍सेसर M7 Pro इसी महीने ले आए। 

गिजमोचाइना के अनुसार, POCO M7 Pro 5G को कई सर्टिफ‍िकेशन लिस्टिंग्‍स जैसे- अमेरिका की FCC और सिंगापुर की IMDA पर देखा जा चुका है। कहा यह भी जाता है कि पोको M7 Pro 5G चीन में लॉन्‍च हो चुके Redmi Note 14 5G का रीबैज्‍ड वर्जन हो सकता है। 
Advertisement

वहीं, POCO C75 5G में स्‍नैपड्रैगन 4s जेन 2 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। यही चिपसेट हमने हाल में आए रेडमी फोन में देखा है। POCO C75 5G में 5,160mAh की बैटरी दी जा सकती है। 6.88 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले इसमें होगा, जो 120 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large 6.74-inch 90Hz display
  • Good battery life
  • Decent main rear camera
  • 2 years of Android OS updates
  • Bad
  • Slow charging
  • Overall camera performance is mediocre
  • Lots of bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  2. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  3. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  4. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  5. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  6. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  7. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  8. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  9. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
  10. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.