Poco M7 5G फोन 4GB रैम, Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट के साथ जल्द होगा लॉन्च! हो सकता है Redmi 14C 5G का रीबैज

लिस्टिंग में कथित Poco M7 5G का फ्रंट डिजाइन भी देखने को मिलता है। इससे पता चलता है कि फोन में फ्लैट डिस्प्ले होगा, जिसके टॉप-सेंटर में होल-पंच कटआउट होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 फरवरी 2025 21:02 IST
ख़ास बातें
  • एक Poco फोन को मॉडल नंबर ‘24108PCE2I’ के साथ Play Console में देखा गया
  • इसे ‘flame’ कोडनेम दिया गया है
  • flame कोडनेम को पहले से Redmi 14R और Redmi 14C 5G से भी जोड़ा गया है

Poco M6 5G (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगा Poco M7 5G

Photo Credit: Poco

कुछ महीनों पहले Poco M7 5G सुर्खियों में आया था और उस समय संकेत दिया गया था कि यह Redmi 14C 5G का रीबेज हो सकता है। यह भी कहा गया था कि Poco इस फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर भारत में लॉन्च करेगी, यानी इसे ग्लोबल मार्केट में पेश नहीं किया जाएगा। अब, कई महीनों बाद Poco M7 5G दोबारा सुर्खियों में आया है। इसे कथित तौर पर Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया है। फोन के Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है। इसके अलावा, यह भी इशारा मिलता है कि इसमें कम से कम 4GB रैम ऑप्शन मिलेगा। फोन के 720 x 1640 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 320 dpi (xhdpi) डेंसिटी वाले डिस्प्ले पैनल से लैस होने की संभावना है।

एक Poco फोन को मॉडल नंबर ‘24108PCE2I' के साथ Google Play Console लिस्टिंग में देखा (via TheTechOutlook) गया है। इसे ‘flame' कोडनेम दिया गया है। इसके Poco M7 5G होने की उम्मीद है। लिस्टिंग में फोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है। कथित Poco M7 5G Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट से लैस हो सकता है, जो मॉडल नंबर ‘SM4450' के साथ आता है। इस चिपसेट में दो ARM Cortex-A78 कोर और छह ARM Cortex-A55 कोर हैं, जो क्रमश: 2.2GHz और 1.95GHz पर क्लॉक्ड होंगे। इस चिपसेट को Qualcomm के Adreno 613 GPU के साथ जोड़ा जाएगा, जो 955MHz पर क्लॉक्ड होगा।

लिस्टिंग में फोन का फ्रंट डिजाइन भी देखने को मिलता है। इससे पता चलता है कि फोन में फ्लैट डिस्प्ले होगा, जिसके टॉप-सेंटर में होल-पंच कटआउट होगा। तीन तरफ के बेजल्स पतले लगते हैं, लेकिन चिन थोड़ा मोटा दिखाई देता है। वहीं, ध्यान से देखने में पता चलता है कि वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन को राइट साइड में रखा गया है।

हालांकि, कई महीनों पहले ही सुर्खियों में आने के बाद भी अभी तक Poco ने इस डिवाइस पर चुप्पी बनाई रखी है। एक रिपोर्ट ने इशारा दिया था कि इसे Redmi 14C 5G के रीब्रांडेड वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, उस रिपोर्ट में इसके पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च होने की संभावना जताई गई थी। उस समय इसे कोडनेम flame_p के साथ देखा गया था, क्योंकि flame कोडनेम Redmi 14R और Redmi 14C 5G से जुड़ा है, तो p अक्षर को Poco के साथ जोड़ा गया था।

कंपनी ने इससे पहले इस लाइनअप में POCO M6 5G को लॉन्च किया था। POCO M6 5G में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 3 की सेफ्टी दी गई है। फोन में 600nits की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं, रियर में 50 मेगापिक्सल का AI ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का शूटर मिलता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi का नया AC लॉन्च, 15 सेकंड में ठंडा और 30 सेकंड में गर्म! जानें कीमत
  2. मार्क जुकरबर्ग खुद को बदल रहे हैं AI में? Meta में CEO का डिजिटल अवतार संभालेगा कमान!
  3. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Infinix Note 60 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Redmi K90 Max में मिल सकती है 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. बिटकॉइन के रिजर्व को घटा रहा भूटान, क्रिप्टो माइनिंग में भी हुई कमी!
  6. Lenovo ने लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप Lecoo Bellator 7000, जानें क्या हैं खासियतें
  7. फोन नहीं, अब Ice Cream बेच रहा Xiaomi! Standard, Pro और Max वेरिएंट्स हुए लॉन्च
  8. 50MP कैमरा वाला Xiaomi फोन मिल रहा बंपर सस्ता, जानें पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K90 Max में मिल सकती है 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  2. मार्क जुकरबर्ग खुद को बदल रहे हैं AI में? Meta में CEO का डिजिटल अवतार संभालेगा कमान!
  3. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 4,700mAh की बैटरी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  4. Amazon Mega Electronic Days Sale: लैपटॉप पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, देखें बेस्ट डील
  5. Oppo Find X9 Ultra में मिलेगा Hasselblad ब्रांडेड कैमरा मॉड्यूल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. फोन नहीं, अब Ice Cream बेच रहा Xiaomi! Standard, Pro और Max वेरिएंट्स हुए लॉन्च
  7. Motorola Edge 70 Pro जल्द होगा लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर टीजर हुआ जारी, जानें सबकुछ
  8. Lenovo ने लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप Lecoo Bellator 7000, जानें क्या हैं खासियतें
  9. EV खरीदारों के लिए खुशखबरी! दिल्ली की नई पॉलिसी में बड़े ऐलान, फ्री रोड टैक्स के साथ...
  10. Xiaomi का नया AC लॉन्च, 15 सेकंड में ठंडा और 30 सेकंड में गर्म! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.