POCO M6 Plus 5G, Redmi 13 5G के स्पेसिफिकेशंस लीक, Snapdragon 4 Gen 2 से होंगे लैस

POCO M6 Plus 5G लिस्टिंग से काफी कुछ पता चला है। इसमें 8GB RAM और एक एड्रेनो 613 GPU दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जून 2024 17:11 IST
ख़ास बातें
  • POCO M6 Plus 5G में 8GB RAM और एक एड्रेनो 613 GPU दिया जाएगा।
  • POCO M6 Plus 5G स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
  • POCO M6 Plus 5G में FHD+ 1080×2460 पिक्सल रेजोल्यूश वाली डिस्प्ले होगी।

Redmi 12 5G में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi और POCO ग्लोबल मार्केट को टारगेट करते हुए नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर पर बेस्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर रहे हैं। हाल ही में Google Play कंसोल डाटाबेस लीक से इन ब्रांड्स के आगामी स्मार्टफोन का पता चला है। अफवाह है कि Redmi 13 5G और POCO M6 Plus 5G दोनों स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर से लैस होंगे। यहां हम आपको रेडमी और पोको के आगामी स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


POCO M6 Plus 5G, Redmi 13 5G Expected Specifications


POCO M6 Plus 5G लिस्टिंग से काफी कुछ पता चला है। इसमें 8GB RAM और एक एड्रेनो 613 GPU दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इस स्मार्टफोन में 440 डीपीआई पिक्सल रेशियो के साथ एक फुल HD+ 1080×2460 पिक्सल रेजोल्यूश वाली डिस्प्ले होगी। वहीं Redmi 13 5G के स्पेसिफिकेशंस की कम जानकारी है। Google Play कंसोल लिस्टिंग से पता चला है कि यह समान प्रोसेसर, जीपीयू और ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस हो सकता है,लेकिन एक अलग RAM कॉन्फिगरेशन जो कि 6GB होगा।

लीक्स से पता चला है कि POCO M6 Plus 5G हाल ही में चीन में लॉन्च किए गए Redmi Note 13R का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। दोनों फोन के लीक हुए स्पेसिफिकेशंस काफी समान हैं। ऐसा लग रहा है कि Xiaomi अपने Redmi और POCO ब्रांड्स के तहत Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर बेस्ड समान 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और रैम कॉन्फिगरेशन से संबंधित कुछ रीजनल बदलाव की उम्मीद है, लेकिन कुल मिलाकर ये स्मार्टफोन किफायती कीमत पर बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करेंगे। आने वाले महीनों में यह देखना होगा कि Xiaomi इन स्मार्टफोन को कैसे अलग करता है और प्रत्येक ब्रांड के लिए कौन से मार्केट को तय करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.