Poco M2 की पहली सेल भारत में आज यहां, इन ऑफर्स के साथ खरीदें

Poco M2 फोन के प्रमुख फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, वहीं यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 15 सितंबर 2020 09:57 IST
ख़ास बातें
  • Poco M2 में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • फोन की सेल दोपहर 12 बजे से Flipkart पर होगी शुरू
  • पोको एम2 में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन

पिच ब्लैक, स्लेट ब्लू और ब्रिक रेड में मिलेगा Poco M2 फोन

Poco M2 स्मार्टफोन की पहली सेल आज Flipkart के माध्यम से आयोजित की जाएगी। यह स्मार्टफोन भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था, जिसमें आपको तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे वो तीन ऑप्शन हैं- पिच ब्लैक, स्लेट ब्लू और ब्रिक रेड। इसके अलावा पोको एम2 फोन में दो कॉन्फिग्रेशन मौजूद हैं, वो है 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। Xiaomi के स्पिन-ऑफ ब्रांड फोन के प्रमुख फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, वहीं यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है।
 

Poco M2 price in India, sale offers

जैसे कि हमने बताया Poco M2 फोन के दो कॉन्फिग्रेशन हैं, पहला 6 जीबी + 64 जीबी और दूसरा 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। बेस वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है, जबकि टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। फोन को पिच ब्लैक, स्लेट ब्लू और ब्रिक रेड रंग के विकल्पों में पेश किया गया है। फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart के माध्यम से उपलब्ध होगी।
Advertisement

सेल ऑफर्स की बात करें, तो फ्लिपकार्ट पर ICICI Bank क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड के जरिए ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर 750 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा। इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। वहीं, 1,223 की शुरुआती राशि के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प उपलब्ध होगा।
 

Poco M2 specifications

डुअल-सिम (नैनो) पोको एम2, एंड्रॉयड 10 पर आधारित पोको के MIUI स्किन पर चलता है और इसे जल्द ही MIUI 12 दिया जाएगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। Poco M2 मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट पर काम करता है, जो माली जी52 जीपीयू और 6 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम के साथ आता है।
Advertisement

Poco M2 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ एक 8-मेगापिक्सल सेंसर, मैक्रो लेंस के साथ एक 5-मेगापिक्सेल सेंसर और अंत में एक 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में, आपको सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। फ्रंट कैमरा सेंसर वाटरड्रॉप नॉच में रखा गया है।

स्टोरेज के लिए पोको एम2 में 128 जीबी स्पेस मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई, डुअल वीओएलटीई सपोर्ट, 4जी, ब्लूटूथ 5.0, आईआर ब्लास्टर, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। पोको एम2 के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। Poco M2 में 5,000 एमएएच बैटरी शामिल है और अधिकतम चार्जिंग सपोर्ट 18 वॉट मिलता है। फोन स्प्लैश प्रतिरोध के लिए P2i कोटिंग के साथ आता है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , POCO, Poco M2 Price, Poco M2 Specifications, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.