5,000mAh बैटरी व 4GB रैम के साथ Poco M2 Reloaded भारत में लॉन्च, कीमत 9,499 रुपये

Poco M2 Reloaded के सिंगल कॉन्फिग्रेशन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2021 13:40 IST
ख़ास बातें
  • Poco M2 Reloaded में मिलेगा सिंगल कॉन्फिग्रेशन
  • मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है फोन
  • फोन में मौजूद है 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

पोको एम2 रीलोडेड फोन में खरीद के लिए दो कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे, वो हैं मॉस्टली ब्लू और ग्रेइश ब्लैक।

Poco M2 के नए वर्ज़न के तौर पर Poco M2 Reloaded को भारत में आज 21 अप्रैल को लॉन्च कर दिया गया है। पोको एम2 रीलोडेड बजट फोन है, जो कि अपनी कीमत के हिसाब से कुछ प्रभावशाली स्पेसिफिकेश से लैस है, जैसे कि ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मीडियाटेक जी80 चिपसेट, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और एक बड़ी बैटरी। यह फोन सिंगल कॉन्फ़िगरेशन दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। पोको एम2 रीलोडेड फोन की सेल आज दोपहर 3 बजे से Flipkart पर आयोजित की जाएगी।
 

Poco M2 Reloaded price in India

Poco M2 Reloaded के सिंगल कॉन्फिग्रेशन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। जैसे कि हमने बताया फोन की पहली सेल आज ही Flipkart पर आयोजित की जाने वाली है, जो कि दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। पोको एम2 रीलोडेड फोन में खरीद के लिए दो कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे, वो हैं मॉस्टली ब्लू और ग्रेइश ब्लैक।
Advertisement
 

Poco M2 Reloaded specifications

डुअल-सिम (नैनो) पोको एम2 रीलोडेड एंड्रॉयड 10 पर आधारित पोको के MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल)आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 कॉन्ट्रास्ट रेशियो 1500:1, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन और 2.5डी ग्लास आदि फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम व 64 जीबी तक की स्टोरेज मौजूद है। हालांकि, माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसे 512 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ एक 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5-मेगापिक्सेल का मैक्रो सेंसर और अंत में एक 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।
Advertisement

पोको एम2 रीलोलेड फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ आपको 18 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता मिलेगी। फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 802.11a/b/g/n/ac, 4जी, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। पोको एम2 रीलोडेड में सेंसर में एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर सेंसर शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 163.3x77x9.1mm और भार 198 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Smartphone Hacks: फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है? इन Settings को अभी बदलें
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.