Poco M2 Pro को लेटेस्ट MIUI 12 अपडेट मिलने का दावा, जुड़े नए फीचर्स

कई Poco M2 Pro यूज़र्स ने उन्हें एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 12 अपडेट मिलने का दावा किया है। इसके लिए उन्होंने अपने फोन पर मिले इस लेटेस्ट अपडेट के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 सितंबर 2020 15:43 IST
ख़ास बातें
  • Poco M2 Pro को मिला नया MIUI 12 अपडेट
  • कई यूज़र्स ने अपडेट मिलने के स्क्रीनशॉट साझा किए
  • नए फीचर्स और ऑप्टिमाइजेशन के साथ आता है अपडेट

Poco M2 Pro की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है

Poco M2 Pro को भारत में कथित तौर पर Android 10 पर आधारित MIUI 12 का स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यूज़र्स अपडेट प्राप्त करने के स्क्रीनशॉट साझा कर रहे हैं और यह सितंबर 2020 एंड्रॉयड सुरक्षा पैच के साथ आता है। इसका फर्मवेयर वर्ज़न नंबर MIUI 12.0.1.0.QJPINXM है और पोको एम2 प्रो  के इस लेटेस्ट MIUI 12 अपडेट का साइज़ 692 एमबी है। यह अपडेट फेज़्ड तरीके से जारी किया गया है और सभी यूज़र्स को यह धीरे-धीरे मिलेगा। ओटीए अपडेट होने के नाते जारी होने के साथ ही यूज़र्स को उनके फोन पर एक नोटिफिकेशन मिल जाएगा, यदि ऐसा नहीं होता है तो यूज़र खुद से भी अपडेट को जांच सकता है।

कई Poco M2 Pro यूज़र्स ने उन्हें एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 12 अपडेट मिलने का दावा किया है। इसके लिए उन्होंने अपने फोन पर मिले इस लेटेस्ट अपडेट के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं। स्क्रीनशॉट पुष्टि करते हैं कि अपडेट सितंबर 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ आता है।
Advertisement


स्क्रीनशॉट में देखा गया चेंजलॉग सुझाव देता है कि लेटेस्ट पोको एम2 प्रो अपडेट में बेहतर प्राइवेसी प्रोटेक्शन, नया सुरक्षित शेयरिंग फीचर और नया फ्लोटिंग विंडोज़ टूल जोड़े गए हैं। नया फ्लोटिंग विंडोज़ फीचर ऐप को फोरग्राउंड में रखने में मदद करता है, जब आप किसी अन्य काम के लिए ऐप से बाहर आते हैं। इसके अलावा, अपडेट एनिमेटेड आइकॉन के साथ एक नया डिज़ाइन किया गया कंट्रोल सेंटर लाता है। डार्क मोड में भी सुधार किया गया है और प्राइवेट आइटम्स को छिपाने के लिए कास्टिंग में भी सुधार हुआ है। MIUI 12 अपडेट वेदर (मौसम) फीचर के लिए नए एनिमेशन भी लाता है।
Advertisement

Poco M2 Pro यूज़र्स, जिन्हें अभी तक कोई नोटिफिकेशन नहीं मिला है, वे फोन की सेटिंग्स ऐप में जाकर खुद से इसअपडेट को जांच सकते हैं। जैसा कि हमने बताया कि यह एक चरणबद्ध तरीके से रोलआउट हुआ है, इसलिए यूज़र्स को यह अपडेट धीरे-धीरे मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Sharp display
  • Powerful processor
  • Solid battery life
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • A little bulky
  • Weak low-light photo quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco M2 Pro, Poco M2 Pro Update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  11. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.