Poco ने स्काईलाइन ब्लू कलर में लॉन्च किया X6 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 5,100 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 मई 2024 17:12 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 SoC है
  • यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलता है
  • इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco ने X6 5G को नए कलर में पेश किया है। पिछले वर्ष जनवरी में इस स्मार्टफोन को Snowstorm White और Mirror Black कलर्स में लॉन्च किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया गया है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसे नए स्काईलाइन ब्लू कलर में लाया गया है। इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM + 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 23,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का 24,999 रुपये का है। इसे फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट ने चुनिंदा बैंकों के कार्ड्स से इसे खरीदने पर 1,000 रुपये के डिस्काउंट की पेशकश की है। Flipkart Axis Bank के कार्ड यूजर्स के लिए पांच प्रतिशत का कैशबैक भी है। इसके लिए एक्सचेंज ऑफर को 21,999 रुपये पर सीमित किया गया है। कुछ मॉडल्स के एक्सचेंज पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। 

Poco X6 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन को Poco X6 Pro के साथ लॉन्च किया गया था। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलता है। कंपनी ने इ्सके लिए तीन एंड्रॉयड अपडेट और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसमें 6.67 इंच 1.5K (1,220x2,712 पिक्सल) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Poco X6 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 दिया गया है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। 
Advertisement

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 5,100 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Poco का F6 Pro भी जल्द लॉन्च हो सकता है। यह Redmi K70 के इंटरनेशनल वेरिएंट के तौर पर लाया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC हो सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए  Poco F5 Pro 5G की जगह लेगा। हाल ही में इस स्मार्टफोन को थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर 23113RKC6G के साथ देखा गया था। इस लिस्टिंग में बताया गया है कि Poco F6 Pro की मैन्युफैक्चरिंग चीन में हुई है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.