Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट

Poco F9 Ultra में ग्लास फाइबर फिनिश के साथ Dark Cherry कलर का विकल्प होगा। Poco F9 Pro को Aurora Green में उपलब्ध कराया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अगस्त 2026 16:32 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में दो मॉडल - Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra शामिल होंगे
  • ये स्मार्टफोन्स चीन में पेश की गई Redmi K100 सीरीज पर बेस्ड हो सकते हैं
  • Poco F9 सीरीज को 1 सितंबर को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा

Poco F9 Ultra में ग्लास फाइबर फिनिश के साथ Dark Cherry कलर का विकल्प होगा

Photo Credit: Poco

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi के सब-ब्रांड Poco की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में दो मॉडल - Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra शामिल होंगे। ये स्मार्टफोन्स चीन में पेश की गई Redmi K100 सीरीज पर बेस्ड हो सकते हैं। ये पिछले वर्ष पेश किए गए Poco F8 Pro और Poco F8 Ultra की जगह ले सकते हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Poco ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Snapdragon 8 Elite Gen 5 सीरीज के चिपसेट दिए जाएंगे। Poco F9 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Poco F9 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट होगा। Poco F9 सीरीज को 1 सितंबर को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Oppo F9 के लॉन्च की कम संभावना है। 

Advertisement

Poco ने बताया है कि Poco F9 Ultra में ग्लास फाइबर फिनिश के साथ Dark Cherry कलर का विकल्प होगा। Poco F9 Pro को Aurora Green में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में फुल-पैनल ल्युमिनस डिजाइन मिलेगा जो सनलाइट या इंडोर लाइट को एब्जॉर्ब कर डार्कनेस में सॉफ्ट और एक समान ग्लो एमिट करेगा। IMEI के डेटाबेस पर Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra की मॉडल नंबर्स - क्रमशः 2607APCA5G और 26077PC53G के साथ लिस्टिंग हुई है। सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी इन स्मार्टफोन्स को समान मॉडल नंबर्स के साथ देखा गया है। इन स्मार्टफोन्स में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi और NFC के विकल्प मिलेंगे। 

पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए Poco F8 Ultra में 6.9 इंच OLED डिस्प्ले (1,200 x 2,608 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी 100 W हायपरचार्ज वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.