Poco F6 को मिला IMDA सर्टिफिकेशन, लॉन्च को लेकर बड़ा अपडेट!

फोन में रियर में डुअल कैमरा दिया जा सकता है जिसमें मेन कैमरा 50-मेगापिक्सल Sony LYT-600 सेंसर, और दूसरा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 मई 2024 10:48 IST
ख़ास बातें
  • IMDA में इसका मॉडल नम्बर 24069PC21G मेंशन किया गया है।
  • यह फोन Redmi Turbo 3 का रिब्रांडेड वर्जन कहा गया है।
  • Poco F6 में 6.7 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।

Poco F6 पिछले साल आए Poco F5 का सक्सेसर होगा।

Photo Credit: Xiaomi

Poco F6 सीरीज का लॉन्च जल्द देखने को मिल सकता है। सीरीज के दो स्मार्टफोन्स- Poco F6 और Poco F6 Pro पिछले काफी समय से लीक्स में छाए हुए हैं। अब वनिला मॉडल यानी Poco F6 को लेकर एक और अपडेट आ रहा है। फोन को एक और सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। जिससे संकेत मिलता है कि फोन का लॉन्च काफी नजदीक है। आइए जानते हैं यहां से इस डिवाइस के बारे में और क्या जानकारी निकल कर आती है। 

Poco F6 स्मार्टफोन को एक और सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। यह फोन अब सिंगापुर की सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हुआ है। MSP की रिपोर्ट के अनुसार, फोन को IMDA सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है। कयास है कि फोन अब बहुत जल्दी लॉन्च किया जा सकता है। यह इसका ग्लोबल वेरिएंट बताया गया है। सिंगापुर की IMDA में इसका मॉडल नम्बर 24069PC21G मेंशन किया गया है। लेकिन यहां पर फोन के अन्य किसी स्पेसिफकेशन का पता नहीं लग रहा है। इससे पहले आई रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि यह फोन Redmi Turbo 3 का रिब्रांडेड वर्जन कहा गया है। इस लिहाज से इसके स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा यहां से लग जाता है। 

Poco F6 में 6.7 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, डॉल्बी विजन सपोर्ट और 2,400 nits पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। यह Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। जिसके साथ 16GB तक रैम और 1TB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिल सकती है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में रियर में डुअल कैमरा दिया जा सकता है जिसमें मेन कैमरा 50-मेगापिक्सल Sony LYT-600 सेंसर, और दूसरा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इसमें मिल सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। संभावना है कि कंपनी बहुत जल्द ही इसके लॉन्च की अधिकारिक घोषणा करेगी जिसके बाद फोन के डिजाइन से भी पर्दा उठ सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5 हजार सस्ता खरीदें Motorola का धांसू फोन, 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी
  2. Apple ने M5 Pro, M5 Max चिपसेट के साथ पेश किए नए MacBook Pro मॉडल, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की बढ़ेगी कीमत! लॉन्च से पहले खुलासा
  2. Tecno लाई सस्ता फोन Pop X, 5000mAh बैटरी, 120Hz, बिना नेटवर्क भी होती है कॉलिंग! जानें कीमत
  3. Apple ने M5 Pro, M5 Max चिपसेट के साथ पेश किए नए MacBook Pro मॉडल, जानें फीचर्स
  4. WhatsApp पर आने वाले विज्ञापन से हो गए हैं परेशान तो ऐसे करें बंद
  5. MWC 2026: मोबाइल नहीं, ट्यूबलाइट! दुनिया का सबसे चमकीला डिस्प्ले 15000 निट्स, TCL CSOT ने किया लॉन्च
  6. MacBook Air M5 लॉन्च, 32GB तक रैम, 4TB तक स्टोरेज के साथ दमदार M5 चिप, जानें कीमत
  7. आपका लैपटॉप नहीं हो रहा Wifi से कनेक्ट, ऐसे कर सकते हैं परेशानी को दूर
  8. MWC 2026: Nubia Neo 5 GT लॉन्च हुआ 6210mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले के साथ, धांसू गेमिंग फीचर्स
  9. 5 हजार सस्ता खरीदें Motorola का धांसू फोन, 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया MacBook Pro, 16 इंच तक का डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.