50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ POCO F6 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

POCO F6 में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 2400 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ POCO F6 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: POCO

POCO F6 में 50MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • POCO F6 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है।
  • POCO F6 में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • POCO F6 में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा है
विज्ञापन
POCO ने भारतीय बाजार में POCO F6 को लॉन्च कर दिया है। नया POCO स्मार्टफोन 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट से लैस है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 120W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया है। यहां हम आपको पोको एफ6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 


POCO F6 की कीमत और उपलब्धता


POCO F6 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। POCO F6 की पहली सेल 29 मई को दोपहर 12 बजे Flipkart के जरिए शुरू होगी। बैंक ऑफर में ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। यह स्मार्टफोन टाइटेनियम और ब्लैक जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।


POCO F6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


POCO F6 में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 2400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आती है। फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Xiaomi हाइपरओएस चलता है। POCO तीन एंड्रॉइड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट का भी वादा कर रहा है। POCO के इस स्मार्टफोन में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी बॉक्स के साथ 90W का चार्जर देती है। 

कैमरा सेटअप के लिए POCO F6 में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल सोनी IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन POCO आइसलूप कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में एनएफसी, ब्लूटूथ 5.4, IP64 रेटिंग, डॉल्बी एटमॉस और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »