Poco F5 सीरीज आज होगी लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइव स्ट्रीम

Poco F5 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर शामिल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 मई 2023 16:36 IST
ख़ास बातें
  • Poco आज ग्लोबल मार्केट में Poco F5 सीरीज को लॉन्च करने वाली है।
  • Poco F5 में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Poco F5 Pro, Redmi K60 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

Poco F5 में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा।

Photo Credit: Twitter/Poco

Poco आज यानी कि 9 मई को ग्लोबल मार्केट में Poco F5 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज में दो मॉडल Poco F5 और Poco F5 Pro शामिल होंगे। ऑफिशियल लॉन्च से पहले कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है, जिसमें पता चला कि Poco F5 में Qualcomm Snapdragon 7+ दिया जाएगा। यहां हम आपको Poco F5 और Poco F5 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Poco F5 सीरीज: लाइव स्ट्रीम और लॉन्च टाइमलाइन


Poco F5 सीरीज लॉन्च इवेंट आज 5:30 बजे शेड्यूल किया गया है। इच्छुक यूजर्स लाइव इवेंट को कंपनी के ट्विटर और यूट्यूब चैनल से देख सकते हैं।

Poco F5 के स्पेसिफिकेशंस: स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Poco F5 में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा। Poco का दावा है कि Snapdragon 7+ Gen 2 एक सबसे ज्यादा पावरफुल Snapdragon 7-सीरीज स्मार्टफोन प्रोसेसर है। Poco F5 में OIS टेक्नोलॉजी के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

Poco F5 Pro के स्पेसिफिकेशंस: अफवाहों से पता चला है कि Poco F5 Pro, Redmi K60 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट से लैस होगा। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 16GB RAM और 512GB स्टोरेज दी जाएगी।

Poco F5 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर, 8 मेगापिकस्ल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया जाएगा। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो Poco F5 Pro में 5500 mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor for the price
  • Excellent gaming performance
  • Vibrant display
  • Good battery life
  • Slim design
  • Bad
  • Lacks a premium feel
  • Average selfie, ultra-wide cameras
  • Bloatware and notification spam in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  4. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  5. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  6. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  7. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite लॉन्च से पहले आई नजर, जानें कीमत और फीचर्स तक
  9. अब दिवालिया एयरलाइन के डेटा से अपना AI ट्रेन करेगा Google, खर्च किए 95 करोड़ रुपये
  10. स्मार्टफोन खरीदने का सही समय कब? फेस्टिव सेल से पहले समझ लें कीमतों का नया खेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.