Poco F4 GT के IMEI Database पर लिस्ट होने की अटकलें, Redmi K50 Gaming Edition का हो सकता है ग्लोबल वेरिएंट

Xiaomi कथित रूप से जल्द ही Redmi K50 सीरीज़ के गेमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। रेडमी के50 सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें तीन स्मार्टफोन्स शामिल होंगे, जो होंगे- Redmi K50, Redmi K50 Pro और Redmi K50 Gaming Edition।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 28 जनवरी 2022 17:32 IST
ख़ास बातें
  • Poco F4 GT में मिल सकता है 6.67 इंच डिस्प्ले
  • पोको एफ4 जीटी Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • यह फोन आने वाले महीनों में हो सकता है ग्लोबली लॉन्च
Xiaomi कथित रूप से जल्द ही Redmi K50 सीरीज़ के गेमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। रेडमी के50 सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें तीन स्मार्टफोन्स शामिल होंगे, जो होंगे- Redmi K50, Redmi K50 Pro और Redmi K50 Gaming Edition। वहीं, अब मॉडल नंबर 21121210G IMEI database पर Poco F4 GT नाम के साथ स्पॉट किया गया है। माना जा रहा है कि यह रेडमी के50 मॉडल का हाई-एंड ग्लोबल वेरिएंट होगा। IMEI database पर पोको एफ4 जीटी की लिस्टिंग को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन आने वाले महीनों में ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है।

लिस्टिंग को सबसे पहले Xiaomiui द्वारा स्पॉट किया गया था, जिसके मुताबिक Poco F4 GT स्मार्टफोन Redmi K50 Gaming Edition का ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, रेडमी के50 सीरीज़ में CyberEngine haptics मोटर फीचर होगी, जो कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन में X-axis haptics मोटर से ज्यादा मजबूत होती है।
Advertisement
 

Poco F4 GT specifications (expected)

हाल ही में रेडमी के50 गेमिंग एडिशन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन लीक हुई थी। माना जा रहा है कि पोको एफ4 जीटी के स्पेसिफिकेशन भी इसी के समान होंगे। यह फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। स्मार्टफोन में 4,700 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह फोन को 17 मिनट में फुल चार्ज करने की क्षमता रखेगा। फोन में 6.67 इंच का Huaxing flexible डिस्प्ले दिया जा सकता है। हैंडसेट में डुअल वीसी कूलिंग सिस्टम, गेमिंग शोल्डर ट्रिगर और साइड-माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का या फिर 64 मेगापिक्सल का होगा। प्राइमरी सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , POCO, Poco F4 GT, Redmi K50 Gaming Edition
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.