Poco F1 को मिला Android 10 पर आधारित MIUI 11 अपडेट, बढ़ेगी फोन की परफॉर्मेंस!

Poco F1 को मिला Android 10 पर आधारित MIUI 11 अपडेट सिक्योरिटी पैच को जनवरी महीने में अपग्रेड कर देता है। एमआईयूआई 11 की अपडेट के चेंजलॉग से पता चलता है कि यह अपडेट फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर करेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 जनवरी 2020 14:20 IST
ख़ास बातें
  • Poco F1 को मिले Android 10 पर आधारित MIUI 11 अपडेट का साइज 1.9 जीबी है
  • इस अपडेट के बाद पोको एफ1 की परफॉर्मेंस बेहतर होगी
  • एंड्रॉयड 10 अपडेट फोन के सिक्योरिटी पैच को अपग्रेड करेगा

Poco F1 को मिले Android 10 पर अधारित MIUI 11 अपडेट का साइज 1.9 जीबी है

Poco F1 के लिए कंपनी ने Android 10 पर आधारित MIUI 11 ग्लोबल स्टेबल ROM अपडेट जारी किया है। नया अपडेट फोन के सॉफ्टवेयर वर्ज़न को 11.0.4.0.QEJMIXM पर अपडेट कर देता है। पोको ने मी कम्युनिटी फोरम के जरिए घोषित किया है कि यह अपडेट फिलहाल बीटा टेस्टर्स और मी पायलेट यूज़र्स के लिए जारी किया गया है। पोको ने एंड्रॉयड 10 पर आधारित अपडेट सभी पोको एफ1 यूज़र्स के लिए जारी करने का दावा किया था। ऐसे में जो यूज़र्स टेस्टर नहीं हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Poco F1 को मिला यह अपडेट सिक्योरिटी पैच को जनवरी महीने में अपग्रेड कर देता है। यह अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) तरीके से जारी किया गया है। फोरम पोस्ट में पोको टीम ने लिखा है कि यदि एंड्रॉयड 10 पर आधारित इस MIUI 11 ग्लोबल स्टेबल अपडेट में सब ठीक रहा तो कंपनी इसे जल्द ही सभी यूज़र्स के लिए रिलीज करेगी। फोरम पोस्ट और ट्विटर पर कई पोको एफ1 इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स ने इस अपडेट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है। स्क्रीनशॉट में अपडेट का चेंजलॉग भी देखने को मिला है। इससे पता चलता है कि यह अपडेट परफॉर्मेंस और कुछ टूल्स में सुधार के साथ जारी किया गया है।

चेंजलॉग के मुताबिक, अपडेट में फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर किया गया है। इसके अलावा नोटिफिकेशन शेड, स्क्रोलिंग स्क्रीनशॉट और गेम टर्बो फीचर में सुधार किए गए हैं। यूज़र्स द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट से ही पता चलता है कि यह अपडेट फोन को जनवरी एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच पर अपग्रेड करता है। Android 10 पर आधारित MIUI 11 अपडेट का डाउनलोड साइज 1.9 जीबी है।

बता दें कि Poco F1 को अगस्त 2018 में भारत में लॉन्च किया गया था और उस समय इस फोन में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित MIUI 9.6 काम करता था। इस फोन को दिसंबर 2018 में एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 मिला था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  2. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  3. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  7. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  8. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  9. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  10. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.