Poco C85 5G में मिलेंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, जल्द होगा भारत में लॉन्च

Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को लगभग 28 मिनटों में एक प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2025 23:25 IST
ख़ास बातें
  • भारत में 9 दिसंबर को इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा
  • Poco C85 5G को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा

इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। Poco C85 5G के कुछ स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। Poco C85 5G की 6,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

भारत में 9 दिसंबर को इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Poco C85 5G के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। Poco C85 5G को तीन कलर्स - Mystic Purple, Spring Green और Power Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इन तीनों कलर्स के साथ डुअल-टोन बैक पैनल होगा। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.99 mm की होगी। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच होगा। 

Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को लगभग 28 मिनटों में एक प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। हाल ही में Google Play Console पर Poco C85 5G की मॉडल नंबर - 2508CPC2BI के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 720 x 1,600 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। Poco C85 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए सपोर्ट के साथ होगा। 

हाल ही में कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में Poco C85 5G को पेश किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस में इसके इंटरनेशनल मॉडल की तुलना में कुछ बदलाव हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल मॉडल में में 6.9 इंच LCD डिस्प्ले (720 x 1,600 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसका डिस्प्ले एक स्पेशल 'रीडिंग मोड' को सपोर्ट करता है। इसे आई प्रोटेक्शन के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर  MediaTek Helio G81-Ultra का इस्तेमाल किया गया है। । यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। Poco C85 5G की रियर कैमरा यूनिट में 1,080 p की वीडियो रिकॉर्डिंग कैपेबिलिटी के साथ 50 मेगापिक्सल का  कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.