50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Poco C85 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Poco ने आज भारतीय बाजार में नया किफायती स्मार्टफोन Poco C85 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2025 13:14 IST
ख़ास बातें
  • Poco C85 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco C85 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Poco C85 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

Poco C85 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Poco

Poco ने आज भारतीय बाजार में नया किफायती स्मार्टफोन Poco C85 5G लॉन्च कर दिया है। C85 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले से लैस किया गया है। आइए Poco C85 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Poco C85 5G Price

Poco C85 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 और 8GB+128GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक एचडीएफसी, आईसीआईसीआई या एसबीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 1,000 रुपये इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं 1,000 का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। इसके अलावा क्रेडिट और डेबिट कार्ड दोनों पर 3 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई उपलब्ध है। यह ऑफर सेल के पहले दिन ही मान्य हैं। यह फोन फ्लिपकार्ट 16 दिसंबर, 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन मिस्टिक पर्पल, स्प्रिंग ग्रीन और पावर ब्लैक रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा

Poco C85 5G Specifications

Poco C85 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले TUV Rheinland लो ब्लू लाइट और TUV फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन से लैस है। इस फोन में Mali-G57 MC2 GPU के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB / 6GB / 8GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS2.2 इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 8GB तक वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का सपोर्ट भी है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.2 पर काम करता है। कंपनी 2 बड़े एंड्रॉइड अपग्रेड और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो C85 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिलती है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी है जो कि 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई,ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 171.56 मिमी, चौड़ाई 79.49 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 211 ग्राम है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish IP64-rated design
  • Bright and large display
  • Big battery with fast charging
  • Decent software commitment
  • Bad
  • Single speaker does not sound great
  • Software is loaded with bloatware
  • Stuttery software experience
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.