Poco C75 बजट स्मार्टफोन 25 अक्टूबर को होगा लॉन्च, कंपनी और स्पेसिफिकेशन्स का किया गया खुलासा

Poco C75 का बेस वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ आएगा, जिसकी कीमत 109 अमेरिकी डॉलर (लगभग 9,100 रुपये) होने की पुष्टि की गई है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2024 21:00 IST
ख़ास बातें
  • Poco C75 25 अक्टूबर को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाला है
  • इसमें 6.88-इंच डिस्प्ले और 5,160mAh बैटरी शामिल होने की पुष्टि की गई है
  • Poco C75 के Redmi 14C के रीब्रांड के रूप में आने की उम्मीद है

Photo Credit: Poco

Poco C75 अगले हफ्ते ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा, Xiaomi सब-ब्रांड ने मंगलवार को X पर इसकी पुष्टि की। पोको ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें नए C-सीरीज फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया गया है। कंपनी ने फोन की शुरुआती कीमत का भी खुलासा कर दिया है। इसके 50-मेगापिक्सल डुअल कैमरा यूनिट और 5,160mAh बैटरी के साथ आने की पुष्टि की गई है। Poco C75 के Redmi 14C के रीब्रांड के रूप में आने की उम्मीद है। यह दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा।
 

Poco C75 launch date

Poco C75 25 अक्टूबर को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाला है। इसमें 6.88-इंच डिस्प्ले और 5,160mAh बैटरी शामिल होने की पुष्टि की गई है। फोन 50-मेगापिक्सल के मेन रियर सेंसर से लैस डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ आएगा।
Advertisement
 

पोस्ट के अनुसार, Poco C75 का बेस वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ आएगा, जिसकी कीमत 109 अमेरिकी डॉलर (लगभग 9,100 रुपये) होने की पुष्टि की गई है। इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 129 अमेरिकी डॉलर (लगभग 10,000 रुपये) होगी। जैसा कि बताया गया है, हैंडसेट तीन कलर ऑप्शन - ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन में आएगा। इसमें एक गोलाकार शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जो Redmi 14C के डिजाइन जैसा होगा।

उम्मीद है कि Poco C75 में Redmi 14C के समान हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन होंगे, जो अगस्त में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के साथ लॉन्च हुआ था। इसकी शुरुआती कीमत CZK 2,999 (लगभग 11,100 रुपये) थी। वहीं, इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CZK 3,699 (लगभग 13,700 रुपये) है।
Advertisement

Redmi 14C की तरह, Poco C75 को MediaTek Helio G85 SoC के साथ आने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा होने की संभावना है। हैंडसेट 18W चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकता है। वहीं, इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  5. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.