Redmi 14C फोन लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 5160mAh बैटरी, 18W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत

Redmi 14C फोन में 50MP मेन कैमरा दिया गया है।

Redmi 14C फोन लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 5160mAh बैटरी, 18W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Redmi 14C फोन में 6.88 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है जो कि एक IPS LCD पैनल है।

ख़ास बातें
  • फोन मीडियाटेक के Helio G81 चिपसेट से लैस है।
  • ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 MC2 GPU इसमें मिलता है।
  • फोन में फ्रंट साइड में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Redmi की ओर से एक नया बजट फोन Redmi 14C फोन लॉन्च किया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, 5160mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ 18W चार्जिंग फीचर कंपनी ने दिया है। फोन 6.88 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन मीडियाटेक के Helio G81 चिपसेट से लैस है। फोन में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट साइड में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Redmi 14C price, availability

Redmi 14C की कीमत 4 जीबी रैम, 128 स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए CZK 2,999 (लगभग 11,000 रुपये) से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट में 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज मिलती है जिसकी कीमत CZK 3,699 (लगभग 13,500 रुपये) है। फोन को कंपनी ने Midnight Black, Sage Green, Dreamy Purple, और Starry Blue कलर वेरिएंट्स में पेश किया है। फोन Czechia में खरीद के लिए उपलब्ध है। कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर भी इसे लिस्ट किया गया है। 
 

Redmi 14C specifications

Redmi 14C फोन में 6.88 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है जो कि एक  IPS LCD पैनल है। इसमें HD+ रिजॉल्यूशन है और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन मीडियाटेक के Helio G81 चिपसेट से लैस है। जिसे 8 जीबी तक रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी फोन में दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 MC2 GPU इसमें मिलता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें रियर साइड में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। जिसके साथ में LED फ्लैश का सपोर्ट भी है। सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट साइड में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। डिवाइस में 5160mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ 18W चार्जिंग फीचर कंपनी ने दिया है। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi 14C, Redmi 14C Features, Redmi 14C Specifications
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  5. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  6. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  8. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  9. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  10. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »