• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Poco का सबसे सस्ता फोन Poco C75 5G भारत में Rs 7,999 में लॉन्च, 50MP कैमरा, 5160mAh बैटरी जैसे फीचर्स

Poco का सबसे सस्ता फोन Poco C75 5G भारत में Rs 7,999 में लॉन्च, 50MP कैमरा, 5160mAh बैटरी जैसे फीचर्स

फोन में 4GB रैम दी गई है और Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट है।

Poco का सबसे सस्ता फोन Poco C75 5G भारत में Rs 7,999 में लॉन्च, 50MP कैमरा, 5160mAh बैटरी जैसे फीचर्स

Photo Credit: Poco

Poco C75 5G में 6.88 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है

ख़ास बातें
  • फोन 50MP रियर मेन कैमरा से लैस है।
  • इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • फोन में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP52 रेटिंग मिलती है।
विज्ञापन
Poco ने भारत में अपना सस्ता स्मार्टफोन Poco C75 5G लॉन्च किया है। फोन में 5000mAh से ज्यादा बैटरी है और 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें 4GB रैम दी गई है और Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट लगाया गया है। 5G कनेक्टिविटी से लैस यह फोन 6.88 इंच के HD+ डिस्प्ले से लैस है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Poco C75 5G Price

Poco C75 5G फोन को 4GB रैम, 64GB स्टोरेज के लिए भारत में Rs. 7,999 में लॉन्च किया गया है। फोन Enchanted Green, Aqua Blue, और Silver Stardust कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इसकी सेल 19 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे Flipkart से खरीदा जा सकेगा। 
 

Poco C75 5G Specifications

Poco C75 5G में 6.88 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 1600x720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिजाइन की बात करें तो इसमें डिस्प्ले में टॉप पर नॉच डिजाइन दिया गया है। यहीं पर इसका सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। फोन का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। 

Poco C75 5G फोन 4nm Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट से लैस होकर आता है। ग्राफिक्स का भार Adreno 611 GPU पर डाला गया है। फोन में 4GB LPDDR4X RAM मिल जाती है और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। स्पेस को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड Xiaomi HyperOS पर रन करता है।

कैमरा की बात करें तो Poco C75 5G फोन 50MP रियर मेन कैमरा से लैस है। साथ में डेप्थ के लिए सेकंडरी सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा यहां दिया गया है। फोन में 5160mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन के साथ कंपनी ने बॉक्स में 33W चार्जर भी दिया है। 

अन्य फीचर्स में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ 3.5mm ऑडियो जैक, 5G SA, FM Radio भी शामिल है। फोन में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP52 रेटिंग मिलती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »