Poco C75 को मिला FCC और EEC सर्टिफिकेशन, सामने आए ये फीचर्स

Poco C75 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी तक बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अगस्त 2024 12:49 IST
ख़ास बातें
  • फोन में एंड्रॉयड 14 ओएस दिया गया है
  • इसमें HyperOS 1.0 की कस्टम स्किन देखने को मिलेगी
  • स्मार्टफोन मॉडल नम्बर 2410FPCC5G के साथ FCC वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है

फोन इससे पहले आए Poco C65 का सक्सेसर होगा।

Photo Credit: Poco

Poco का अपकमिंग स्मार्टफोन Poco C75 अब लॉन्च के काफी नजदीक है। फोन आए दिन किसी न किसी सर्टीफिकेशन में नजर आ रहा है जिससे इसके बहुत जल्द लॉन्च होने के आसार हैं। अब यह स्मार्टफोन FCC और EEC सर्टीफिकेशन में भी दिखा है। लिस्टिंग में फोन के कई स्पेसिफिकेशंस का भी पता चलता है। यह फोन इससे पहले आए Poco C65 का सक्सेसर होगा। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Poco C75 स्मार्टफोन मॉडल नम्बर 2410FPCC5G के साथ FCC वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। फोन में एंड्रॉयड 14 ओएस दिया गया है (via) जिसके ऊपर HyperOS 1.0 की कस्टम स्किन देखने को मिलेगी। फोन में LTE, WiFi, ब्लूटूथ और NFC कनेक्टिविटी दी गई है। एफसीसी की सर्टीफिकेशन में सिर्फ यही डिटेल्स यहां मिलते हैं। वहीं, फोन का EEC सर्टीफिकेशन में दिखाई देना बताता है कि फोन यूरोप में भी जल्द लॉन्च होने वाला है।

Poco C75 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी तक बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। चूंकि फोन Poco C65 का सक्सेसर होने वाला है तो जाहिर तौर पर स्पेसिफिकेशंस में अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। पोको सी65 के स्पेसिफिकेशंस से इसका अंदाजा मिल जाता है। Poco C65 फोन 6.74 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले में 1,600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन है, और वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन है। कंपनी ने फोन के डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी आता है जो कि पावर बटन में मौजूद है। 

यह मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट से लैस है जिसके साथ में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। रियर में डिवाइस 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा कैरी करता है। साथ में 2 सेंसर और हैं। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पोको के इस फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ कंपनी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे रही है। यह MIUI 14 पर रन करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में USB-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक WiFi, NFC, और Bluetooth भी दिया गया है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large 6.74-inch 90Hz display
  • Good battery life
  • Decent main rear camera
  • 2 years of Android OS updates
  • Bad
  • Slow charging
  • Overall camera performance is mediocre
  • Lots of bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: POCO C75, POCO C75 Features, POCO C75 Specifications

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.