Poco C71 vs Motorola G05: जानें 10 हजार में कौन सा स्मार्टफोन है बेस्ट

Poco ने हाल ही में बाजार में Poco C71 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Motorola G05 से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2025 16:23 IST
ख़ास बातें
  • Poco C71 के रियर में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Poco C71 में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Motorola G05 में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Poco C71 और Motorola G05 एंड्रॉयड 15 पर काम करते हैं।

Photo Credit: Poco/Motorola

Poco ने हाल ही में बाजार में Poco C71 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Motorola G05 से हो रहा है। Poco C71 में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है और Motorola G05 में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। ये दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। आइए Poco C71 और Motorola G05 के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

कीमत और कलर ऑप्शन
Advertisement
Poco C71 के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये और 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। यह फोन डेजर्ट गोल्ड, कूल ब्लू और पावर ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। जबकि Motorola G05 के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,299 रुपये है। यह फोन प्लम रेड और फॉरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

ऑपरेटिंग सिस्टम और प्रोसेसर
Advertisement
Poco C71 में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Motorola G05 में MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले ये दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर काम करते हैं।

डिस्प्ले
Poco C71 में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1640 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Motorola G05 में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1612 × 720 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।
Advertisement

स्टोरेज और रैम
Poco C71 में 6GB तक रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है, जिसमें रैम को वर्चुअली 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। जबकि Motorola G05 में 4GB LPDDR4X RAM है, जिसे रैम बूस्ट के जरिए 12GB तक बढ़ा सकते हैं और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

कैमरा सेटअप
Poco C71 के रियर में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Motorola G05 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

बैटरी बैकअप
Poco C71 में 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,200mAh की बैटरी दी गई है। जबकि Motorola G05 में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन 
Poco C71 में 4G VoLTE, ड्यूल बैंड वाई-फाई, जीपीएस, एफएम,ब्लूटूथ 5.2,यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है। जबकि Motorola G05 में जीपीएस, ड्यूल सिम, 4G LTE, वाई-फाई, 3.5 मिमी जैक, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  3. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  4. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  8. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  9. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  10. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.