Poco C71 vs LAVA Bold 5G: कौन सा किफायती फोन है ज्यादा बेहतर

Poco ने हाल ही में बाजार में Poco C71 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला LAVA Bold 5G से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2025 11:21 IST
ख़ास बातें
  • Poco C71 में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Lava Bold 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है।
  • Lava Bold 5G में 6.67 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Poco C71 और LAVA Bold 5G में 128GB स्टोरेज है।

Photo Credit: Poco/Lava

Poco ने हाल ही में बाजार में Poco C71 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला LAVA Bold 5G से हो रहा है। Poco C71 में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है और Lava Bold 5G में 6.67 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Poco C71 और LAVA Bold 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

कीमत
Poco C71 के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये और 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। यह फोन डेजर्ट गोल्ड, कूल ब्लू और पावर ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। जबकि Lava Bold 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है। यह फोन सफायर ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

ऑपरेटिंग सिस्टम और प्रोसेसर
Advertisement
Poco C71 में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है और यह फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। जबकि Lava Bold 5G एंड्रॉयड 14 पर काम करता है और इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

डिस्प्ले
Poco C71 में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1640 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Lava Bold 5G में 6.67 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
Advertisement

स्टोरेज
Poco C71 में 6GB तक रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है, जिसमें रैम को वर्चुअली 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। जबकि Lava Bold 5G में 4GB / 6GB / 8GB RAM और 128GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

कैमरा सेटअप
Poco C71 के रियर में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Lava Bold 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

बैटरी बैकअप
Poco C71 में 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,200mAh की बैटरी दी गई है। जबकि Lava Bold 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन 
Poco C71 में 4G VoLTE, ड्यूल बैंड वाई-फाई, जीपीएस, एफएम,ब्लूटूथ 5.2,यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है। जबकि Lava Bold 5G में ड्यूल सिम, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish IP52-rated design
  • FM Radio (via headphone jack)
  • Bad
  • No 5G connectivity
  • Poor camera quality
  • Thick display borders
  • Display legibility in sunlight is poor
  • Fidgety adaptive brightness
  • Soft speaker
  • Slow wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

प्रोसेसर

Unisoc T7250

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15 (Go Edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.