7 हजार से सस्ते में मिल रहे Samsung और Poco के किफायती स्मार्टफोन, सेल में गिरी कीमत

Poco C51 का 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 5,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 नवंबर 2023 15:52 IST
ख़ास बातें
  • Poco C51 में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy F04 में 6.5 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco C51 में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Flipkart

अगर आपका बजट 6-7 हजार रुपये के करीब है और कोई नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर दिवाली खत्म होने के बाद भी बजट स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। यहां हम आपको Poco C51 और Samsung Galaxy F04 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं, जिन पर इस दौरान डिस्काउंट मिल रहा है।


Poco C51


Poco C51 का 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 5,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। इस फोन को 372 रुपये प्रति माह की आसान ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना या मौजूदा फोन देने पर 3,950 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। Poco C51 में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन Helio G36 प्रोसेसर पर काम करता है।


Advertisement
Samsung Galaxy F04


फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy F04 का 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 6,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर के मामले में Samsung Axis bank कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% कैशबैक मिल सकता है। इस फोन को 2,167 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना या मौजूदा फोन देने पर 4,350 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। Samsung Galaxy F04 में 6.5 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन Mediatek Helio P35 प्रोसेसर पर काम करता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Clean software
  • Good battery life
  • Bad
  • Very slow charging
  • Poor low-light camera quality
  • Below average overall performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी36

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13 Go Edition

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.