• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मात्र 7499 रुपये में 12MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Samsung Galaxy F04 लॉन्च, जानें क्या है खास

मात्र 7499 रुपये में 12MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Samsung Galaxy F04 लॉन्च, जानें क्या है खास

Samsung Galaxy F04 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। यह स्पेशल लॉन्च प्राइस है और कब तक रहेगा इसकी जानकारी नहीं है।

मात्र 7499 रुपये में 12MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Samsung Galaxy F04 लॉन्च, जानें क्या है खास

Photo Credit: Samsung

ख़ास बातें
  • Samsung ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy F04 को आज लॉन्च कर दिया है।
  • Samsung Galaxy F04 के 4GB RAM + 64GB वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है।
  • Samsung Galaxy F04 Android 12 पर बेस्ड One UI पर काम करता है।
विज्ञापन
Samsung ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy F04 को आज लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की Galaxy F-सीरीज के तहत आया एंट्री लेवल फोन है, जिसमें ग्लोसी फिनिश के साथ वॉटरड्रॉप स्टाइल और 12 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6.5 इंच की HD+ रेजोल्यूशन के साथ डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में MediaTek Helio P35 SoC के साथ 4GB RAM दी गई है। इस फोन में RAM को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ-साथ कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Samsung Galaxy F04 की कीमत और ऑफर


कीमत की बात की जाए तो Samsung Galaxy F04 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। यह स्पेशल लॉन्च प्राइस है और कब तक रहेगा इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि फ्लिपकार्ट पर यह फोन 9,499 रुपये में लिस्टेड है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन Jade Purple और Opal Green में उपलब्ध है। बिक्री की बात करें तो इस फोन की 12 जनवरी से Flipkart, Samsung.com और अन्य रिटेलर्स पर शुरू होगी। Samsung Galaxy F04 पर सेल ऑफर में 1 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल है। ICICI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन के माध्यम से खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए यह छूट है। फ्लिपकार्ट 330 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले ईएमआई ऑप्शन भी प्रदान कर रहा है।
 

Samsung Galaxy F04 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Samsung Galaxy F04 Android 12 पर बेस्ड One UI पर काम करता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Helio P35 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरा की बात करें तो इस फोन में 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5, जीपीएस, FM रेडियो और USB टाइप-सी पोर्ट है। इस फोन में फेस अनलॉक फीचर है। बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »