Poco C3 की एक और लिस्टिंग से Redmi 9C के रीब्रांडेड वर्ज़न के दावे को मिला बल

Bluetooth SIG लिस्टिंग में फोन Poco C3 नाम से लिस्ट है, जिसका मॉडल नंबर M2006C3MI है। हालांकि, इस लिस्टिंग में Redmi 9A और Redmi 9C जैसे कई स्मार्टफोन शामिल हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 जुलाई 2020 18:33 IST
ख़ास बातें
  • भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है Poco C3
  • M2006C3MI मॉडल नंबर वाला फोन पहले भी हो चुका है लिस्ट
  • Redmi 9C में मौजूद है मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर

Poco C3 के स्पेसिफिकेशन Redmi 9C जैसे

Poco C3 कंपनी का अगला स्मार्टफोन हो सकता है, जो Bluetooth SIG की साइट पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग की खास बात यह है कि पोको सी3 स्मार्टफोन ऐसे मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है, जो Redmi 9C फोन के मॉडल नंबर जैसा ही है। माना जा रहा है कि पोको का यह नया स्मार्टफोन भारतीय मार्केट के लिए रेडमी 9सी का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। याद दिला दें, रेडमी 9सी स्मार्टफोन Redmi 9A के साथ पिछले महीने ही मलेशिया में लॉन्च किया गया था।

Bluetooth SIG लिस्टिंग में फोन Poco C3 नाम से लिस्ट है, जिसका मॉडल नंबर M2006C3MI है। हालांकि, इस लिस्टिंग में Redmi 9A और Redmi 9C जैसे कई स्मार्टफोन शामिल हैं। गौर करने वाली बात यह है कि पोको सी3 का मॉडल नंबर काफी हद तक Redmi 9C के मॉडल नंबर जैसा है, जो है M2006C3MG। अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगामी पोको सी3 फोन भारतीय मार्केट के लिए रेडमी 9सी का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। हालांकि, इन सब के अलावा पोको फोन के बारे में अन्य कोई जानकारी फिलहाल साफ नहीं हुई है, लेकिन पोको सी3 फोन के स्पेसिफिकेशन यदि रेडमी 9सी स्मार्टफोन जैसे ही हुए तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी। आखिरकार यह दोनों ही ब्रांड के फोन एक ही पैरेंट कंपनी Xiaomi के हैं।
Advertisement

ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा दी गई थी, लेकिन बाद में Gadgets 360 ने भी इसकी स्वतंत्र रूप से जांच की है।

फिलहाल, पोको और शाओमी दोनों में से किसी ने भी पोको सी3 की मौजूदगी को लेकर कोई आधिकारिक बयान ज़ारी नहीं किया है, तो ऐसे में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह फोन भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, या इसके स्पेसिफिकेशन रेडमी 9सी जैसे होंगे या नहीं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि यह मॉडल नंबर ऑनलाइन सामने आया हो। पिछले ही हफ्ते यह M2006C3MI मॉडल नंबर पोको ब्रांडिंग के तहत ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड और TUV Rheinland वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था।
Advertisement
 

Redmi 9C specifications

रेडमी 9सी के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन में 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम दिया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 10 वाट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco, Poco C3, Xiaomi, Redmi 9C
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.