Panasonic का डुअल सिम Android स्मार्टफोन T33 लॉन्च, कीमत 4,490 रुपये

Panasonic का डुअल सिम Android स्मार्टफोन T33 लॉन्च, कीमत 4,490 रुपये
विज्ञापन
पैनासोनिक (Panasonic) ने भारत में टी33 (T33) स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस हैंडसेट की कीमत 4,490 रुपये है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह हैंडसेट जुलाई के तीसरे हफ्ते से बाजार में उपलब्ध होगा।

पैनासोनिक टी33 (Panasonic T33) स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है कि यह कई भाषाओं को सपोर्ट करता है। हैंडसेट में 21 क्षेत्रीय भाषाएं प्रीलोडेड होंगे। इस फीचर के साथ बाजार में कई और स्मार्टफोन भी उपलब्ध हैं, जैसे कि आईबॉल एंडी एवोंते 5 (iBall Andi Avonte 5), लावा आइरिस 402ई (Lava Iris 402e) और माइक्रोमैक्स यूनाइट 3 (Micromax Unite 3)।

Panasonic T33 एक डुअल सिम (GSM+GSM) डिवाइस है, जो एंड्रॉयड 4.4.2 (Android 4.4.2 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। हैंडसेट में 4 इंच (480x800 pixels) का WVGA TFT डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.2GHz quad-core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में होगा 512MB का रैम (RAM)। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 4GB की है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में  3 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस वाला रियर कैमरा है और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। रियर कैमरे साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है।

panasonic_t33_rear

कनेक्टिविटी की बात करें, तो Panasonic T33 में GPRS/ EDGE, 3G, GPS/ A-GPS, वाई-फाई 802.11 b/g/n, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ के सपोर्ट मौजूद है। हैंडसेट में 1500mAh की बैटरी है। हैंडसेट का डाइमेंशन 125.8x65x10.1mm है और वजन 126 ग्राम। हैंडसेट पर्ल व्हाइट और ड्यूक ब्लू कलर में उपलब्ध होगा।

लॉन्च के मौके पर पैनासोनिक इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष शर्मा ने कहा, "T33 स्मार्टफोन को भारत के अलग-अलग इलाके में रहने वाले लोगों की भाषा संबंधी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए डेवलप और डिजाइन किया गया है। अब लोगों के पास अपनी भाषा में सबकुछ करने का विकल्प मौजूद है। हम उम्मीद है कि इस फीचर के बाद हमारे कस्टमर बड़ी ही आसानी के साथ कम्यूनिकेट कर पाएंगे।"

गौरतलब है कि पैनासोनिक इंडिया ने पिछले हफ्ते इलुगा जेड (Eluga Z) हैंडसेट को 13,490 रुपये में लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  2. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  5. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  7. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  8. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  9. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  10. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »