Panasonic P90 लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

Panasonic ने भारत में पी सीरीज़ का अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन P90 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि Panasonic P90 फोन...

Panasonic P90 लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

Panasonic P90

ख़ास बातें
  • Panasonic P90 फोन में काम करता है मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर
  • Panasonic P90 को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग वेरिएंट में उतारा गया है
  • स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है
विज्ञापन
Panasonic ने भारत में पी सीरीज़ का अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन P90 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि Panasonic P90 फोन में काम करता है मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर। इसमें 1 जीबी रैम दिए गए हैं। इस एंट्री-लेवल फोन की कीमत 5,599 रुपये है। Panasonic P90 को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग वेरिएंट में उतारा गया है। इस कीमत में Panasonic P90 टक्कर देता है शाओमी के कुछ फोन व इसी रेंज के स्मार्टफोन को। ध्यान रहे, कंपनी ने हाल में एक और बजट स्मार्टफोन उतारा था, जिसका नाम  Panasonic P95 है और कीमत 4,999 रुपये है।

Panasonic P90 की बिक्री सिर्फ ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर ही होगी। पैनासोनिक ने बताया कि नया स्मार्टफोन 20 जून से सभी प्रमुख रिटेल स्टोर पर बिकना शुरू हो जाएगा। Panasonic P90 का ख़ास फीचर इसमें दिया गया मल्टी-मोड कैमरा है, जो ब्यूटी, पैनोरमा और ज़ीरो शटर डिले मोड के साथ आया है। स्मार्टफोन में स्मार्ट ऐक्शन और स्मार्ट गेस्चर फीचर भी हैं, जिनके लिए दावा किया गया है कि इससे हैंडसेट के कई फीचर यूज़र के लिए आसान हो जाएंगे। ध्यान रहे, Panasonic P90 का डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा के साथ आया है।
 

Panasonic P90 स्पेसिफिकेशन

Panasonic P90 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन में काम करता है क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.25 गीगाहर्ट्ज़ है। साथ देते हैं 1 जीबी रैम।

Panasonic P90 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो ऑटो फोकस मोड से लैस है। साथ देता है एलईडी फ्लैश भी। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है, जिसमें एलईडी फ्लैश भी है।

Panasonic P90 में 16 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस, वाई-फाई, यूएसबी ओटीजी और एफएम रेडियो सपोर्ट है। पर्याप्त सेंसर के साथ फोन को पावर देती है 2400 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन का कुल वज़न है 151.7 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: panasonic p90, panasonic launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »