Panasonic Eluga X1 और Eluga X1 Pro भारत में लॉन्च, जानें इनके बारे में

Panasonic Eluga X1 और Panasonic Eluga X1 Pro को गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया। दोनों ही नए स्मार्टफोन स्टेनलेस बॉडी और 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आते हैं।

Panasonic Eluga X1 और Eluga X1 Pro भारत में लॉन्च, जानें इनके बारे में
ख़ास बातें
  • Panasonic Eluga X1 की कीमत है 22,990 रुपये
  • Panasonic Eluga X1 Pro को 26,990 रुपये में बेचा जाएगा
  • 6.18 इंच के फुल-एचडी+ नॉच डिस्प्ले से लैस हैं पैनासोनिक के दोनों ही फोन
विज्ञापन
Panasonic Eluga X1 और Panasonic Eluga X1 Pro को गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया। दोनों ही नए स्मार्टफोन स्टेनलेस बॉडी और 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आते हैं। Panasonic ने फोन में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे दिए हैं, जो इंफ्रारेड फेस अनलॉक फीचर से लैस होंगे। पैनासोनिक एलुगा एक्स1 और एलुगा एक्स1 प्रो हैंडसेट बोकेह मोड, फेस इमोजी और फेस ब्यूटी जैसे फीचर के साथ आएंगे। एक नया अनुभव देने के लिए Eluga X1 और Eluga X1 Pro मे आर्बो हब ऐप है जो एआई पर आधारित कैब बुकिंग, बिल पेमेंट्स, न्यूज़, क्रिकेट और राशिफल जैसे सेवाओं के साथ आता है। दोनों फोन में पैनासोनिक एलुगा एक्स1 प्रो में वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट है।
 

Panasonic Eluga X1, Eluga X1 Pro की भारत में कीमत

पैनासोनिक एलुगा एक्स1 का एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत 22,990 रुपये है। Panasonic Eluga X1 Pro की कीमत 26,990 रुपये है। इसका एक मात्र वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। दोनों ही स्मार्टफोन 10 अक्टूबर से देश के नामी रिटेल स्टोर में उपलब्ध होंगे। पैनासोनिक एलुगा एक्स1 के साथ कंपनी का हेडफोन मुफ्त मिलेगा। Eluga X1 Pro के साथ वायरलेस चार्जर मुफ्त दिया जाएगा। दोनों ही फोन सिल्वर और डार्क ग्रे रंग में उपलब्ध होंगे।
 

Panasonic Eluga X1, Eluga X1 Pro स्पेसिफिकेशन व फीचर

डुअल सिम Panasonic Eluga X1 और Eluga X1 Pro आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेंगे। इनमें 6.18 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) नॉच डिस्प्ले हैं। ये कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आते हैं। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ माली जी72 एमपी3 जीपीयू इंटीग्रेटेड हैं। पैनासोनिक एलुगा एक्स1 में 4 जीबी रैम है। प्रो मॉडल 6 जीबी रैम के साथ आता है। दोनों ही स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल के हैं और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल के। स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल के फ्रंट सेंसर से लैस हैं। इसके अलावा रियर कैमरा सेटअप सीन रिकग्निशन टेक्नोलॉजी, फेस ब्यूटी मोड, बोकेह इफेक्ट, लाइव फोटोज़, बैक लाइट इफेक्ट, टाइम लैप्स, प्रोफेशनल मोड और ग्रुप सेल्फी मोड जैसे फीचर के साथ आता है।

स्टोरेज की बात करें तो Panasonic Eluga X1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। Panasonic Eluga X1 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और इस फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस हैं। नए एलुगा हैंडसेट में 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं हैं। ये यूएसबी टाइप-सी टू 3.5 एमएम हेडफोन जैक कनवर्टर के साथ आते हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, हॉल सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इन फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है और डाइमेंशन 155x75.5x7.85 मिलीमीटर।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. बिटकॉइन के रिजर्व को घटा रहा भूटान, क्रिप्टो माइनिंग में भी हुई कमी!
  2. Nubia Neo 5 Pro गेमिंग फोन 50MP डुअल कैमरा, 6210mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Redmi A7 Pro 5G का लॉन्च कल, 6300mAh बैटरी, डुअल AI कैमरा, जानें सबकुछ
  4. Samsung, Apple की होगी टक्कर! 3 नए फोल्डेबल सैमसंग करेगी लॉन्च, iPhone Fold से मुकाबला
  5. जब चांद को कैमरे में किया कैद! NASA के Artemis II मिशन में Nikon कैमरा के साथ Apple का यह फोन भी था ...
  6. न LPG चाहिए, न PNG! बिजली से चलने वाला गैस जैसा चूल्हा हो रहा वायरल
  7. Xiaomi ने नया Mijia Wireless Floor Scrubber 5 Pro किया लॉन्च, गंदगी और बैक्टीरिया का सफाया! जानें कीमत
  8. 10 हजार से सस्ता खरीदें Realme का 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Tesla की कॉम्पैक्ट SUV लाने की तैयारी, कम हो सकता है प्राइस
  10. स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में Apple का पहला स्थान, iPhone 17 सीरीज की मजबूत डिमांड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »