यह है 3.3 इंच डिस्प्ले वाला एंड्रॉयड स्मार्टफोन

Palm एक बेहद ही छोटा हैंडसेट है। इसे ग्राहकों के लिए उनके एंड्रॉयड या आईओएस स्मार्टफोन के साथ 'सेकेंडरी' फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है।

यह है 3.3 इंच डिस्प्ले वाला एंड्रॉयड स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • बेहद ही छोटे Palm हैंडसेट की कीमत 350 डॉलर (करीब 25,800 रुपये) है
  • पाम फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • Palm आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के कस्टम वर्ज़न पर चलता है
विज्ञापन
Palm एक बेहद ही छोटा हैंडसेट है। इसे ग्राहकों के लिए उनके एंड्रॉयड या आईओएस स्मार्टफोन के साथ 'सेकेंडरी' फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। आज की तारीख में जब मार्केट में iPhone XS Max (6.5 इंच) और Samsung Galaxy Note 9 (6.4 इंच) जैसे बड़े डिस्प्ले वाले फोन आ रहे हैं, वहीं इस फोन में 3.3 इंच की स्क्रीन है। Palm phone एक क्रेडिट कार्ड की साइज़ का है। इसके एलसीडी पैनल की पिक्सल डेनसिटी ज़्यादा है और यह आईपी68 रेटिंग के साथ आता है।

फोन में एक लाइफ मोड है जो स्क्रीन ऑफ होने पर सारे इनकमिंग कॉल्स और नोटिफिकेशन को साइलेंट कर देता है। पहले पाम फोन को पेपीटो के नाम से पेश किए जाने की खबर थी।
 

Palm की कीमत और स्पेसिफिकेशन

बेहद ही छोटे Palm हैंडसेट की कीमत 350 डॉलर (करीब 25,800 रुपये) है। सिंगल सिम Palm आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के कस्टम वर्ज़न पर चलता है। इसमें 3.3 इंच का एचडी एलसीडी डिस्प्ले पैनल है। पिक्सल डेनसिटी 445 पिक्सल प्रति इंच है। इस पर फ्रंट व बैक में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो पाम फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है वो भी फ्लैश के साथ। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फोन की बैटरी 800 एमएएच की है। इसके बारे में पूरे दिन बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में एनएफसी सपोर्ट नहीं है और ना ही कोई हेडफोन जैक दिया गया है। एक्सेलेरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

Palm का डाइमेंशन 96.6x50.6x7.4 मिलीमीटर है और वज़न 62.5 ग्राम। यह आईपी68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। Palm फेस अनलॉक क्षमता के साथ आता है जिसके लिए फ्रंट कैमरा का इस्तेमाल होता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Palm, Verizon, Palm Price, Palm Specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »