Oppo K13x 5G जल्द  होगा भारत में लॉन्च, 16,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जून 2025 15:12 IST
ख़ास बातें
  • नए स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी
  • K13x 5G का प्राइस 15,999 रुपये से कम हो सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का K13x 5G जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में कंपनी ने K13 5G को पेश किया था। नए स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। कंपनी ने इसके डिजाइन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इसके रिटेल बॉक्स की एक कथित इमेज से इसके डिजाइन और प्राइस रेंज का संकेत मिला है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, K13x 5G का प्राइस 15,999 रुपये से कम हो सकता है। इस रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन के कथित रिटेल बॉक्स की इमेज को भी शेयर किया गया है। इससे K13x 5G के डिजाइन का संकेत मिला है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले और राउंडेड कॉर्नर्स हैं। इसके सेंटर में टॉप पर सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच स्लॉट दिया गया है। इस सीरीज के K13 5G के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये और 8 GB + 256 GB का 19,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर  Snapdragon 6 Gen 4 और 7,000 mAh की बैटरी दी गई है। हाल ही में Oppo ने एक प्रेस विज्ञप्ति में K सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की जानकारी दी थी। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। इसमें AI सपोर्ट वाले कैमरा फीचर्स के साथ अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। 
Advertisement

इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि K13x 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 जाएगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

Oppo के K12x 5G के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये का है। इसमें 6.67 इंच HD+ (1,604 x 720 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 4

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.