Oppo Reno सीरीज की जोरदार डिमांड, बिक्री 10 करोड़ यूनिट्स तक पहुंची

इस सीरीज के शुरुआती मॉडल्स में 10x मैग्निफिकेशन था, जबकि नए मॉडल्स में पोट्रेट फोटोग्राफी पर जोर है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जुलाई 2023 22:57 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की मुख्य विशेषता फोटोग्राफी पर फोकस है
  • इन स्मार्टफोन्स में 32 मेगापिक्सल का Sony IMX709 सेंसर है
  • Oppo Reno 10 Pro+ में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC मौजूद है

इस सीरीज में महंगे स्मार्टफोन्स के साथ ही मिड रेंज वाले स्मार्टफोन्स भी शामिल हैं

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Reno सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की बिक्री लगभग 10 करोड़ यूनिट्स तक पहुंच गई है। Oppo Reno सीरीज में महंगे स्मार्टफोन्स के साथ ही मिड रेंज वाले स्मार्टफोन्स भी शामिल हैं। 

कंपनी ने ट्वीटर पर पोस्ट किए एक टीजर में दावा किया है कि Reno सीरीज के स्मार्टफोन्स की बिक्री लगभग 10 करोड़ यूनिट्स की है। दुनिया भर में 6.7 करोड़ से अधिक यूजर्स ने अपने Reno सीरीज के स्मार्टफोन से 20 लाख से अधिक पोट्रेट फोटो बनाई हैं। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की मुख्य विशेषता फोटोग्राफी पर फोकस है। इसके शुरुआती मॉडल्स में 10x मैग्निफिकेशन था, जबकि नए मॉडल्स में पोट्रेट फोटोग्राफी पर जोर है। कंपनी ने कहा है कि स्मार्टफोन की इस सीरीज ने फोटोग्राफी को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। कंपनी ने सोमवार को भारत में Reno 10 5G, Reno 10 Pro 5G और Reno 10 Pro+ 5G स्‍मार्टफोन्‍स को लॉन्‍च किया। ये स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड ColorOS 13.1 पर चलते हैं। इनमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 6.7 इंच का डिस्प्ले है। 

इन स्मार्टफोन्स में 32 मेगापिक्सल का Sony IMX709 सेंसर है। इनमें से Oppo Reno 10 में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7050 SoC, जबकि Reno 10 Pro में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 SoC मिलता है। Oppo Reno 10 Pro+ में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC मौजूद है। Oppo Reno 10 Pro+ 5G के 12GB RAM +256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 54,999 रुपये है। 

Oppo Reno 10 Pro 5G और Oppo Reno 10 Pro+ 5G की बिक्री 13 जुलाई से शुरू होगी। इन स्मार्टफोन्स को फ्लिपकार्ट, ओपो इंडिया की वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। Oppo Reno 10 Pro+ 5G में डुअल सिम (नैनो) सपोर्ट है। इसमें 6.74 इंच (1,240x 2,722 पिक्सल) AMOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले 120 Hz LTPS के डायनैमिक रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके 12 GB LPDDR5 RAM को बिना इस्तेमाल वाली स्टोरेज की मदद से 8 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप सेंसर है। इसके साथ f/1.8 अपार्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Immersive, bright display
  • Versatile camera system
  • Good battery life, quick charging
  • Bad
  • Bloated software
  • Competition offers better performance
  • No IP rating or stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Vibrant, curved-edge display
  • Impressive gaming performance
  • Good battery life, 100W fast charging
  • Quality telephoto and selfie cameras
  • Bad
  • No wireless charging or IP rating
  • Spammy notifications from first-party apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.