Oppo Reno होगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस

Oppo Reno स्मार्टफोन का एक वेरिएंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा, जानें इसके बारे में।

Oppo Reno होगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस

Photo Credit: Twitter /@TechstarGod

Oppo Reno: ओप्पो रेनो होगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस

ख़ास बातें
  • Oppo Reno के हो सकते हैं दो अलग-अलग वेरिएंट
  • ओप्पो रेनो के स्टैंडर्ड वेरिएंट में हो सकता पॉप-अप सेल्फी कैमरा
  • Oppo Reno के टॉप-एंड वेरिएंट में होगा 10X हाइब्रिड ज़ूम
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने कुछ समय पहले अपने सब-ब्रांड Reno से पर्दा उठाया था। कंपनी अपने नए ओप्पो रेनो (Oppo Reno) स्मार्टफोन पर काम कर रही है। ओप्पो के नए Reno स्मार्टफोन से संबंधित अब तक कई लीक सामने आ चुके हैं। लीक रिपोर्ट से Oppo Reno फोन के कलर ऑप्शन, कैमरा सेटअप और डिवाइस के बारे में भी जानकारी सामने आई थी। Oppo Reno स्मार्टफोन की खासियत इसमें दिया 10एक्स ज़ूम फीचर हो सकता है।

लेकिन लेटेस्ट लीक से इस बात का संकेत मिला है कि ओप्पो रेनो फोन के कई वेरिएंट हो सकते हैं और वह अलग-अलग प्रोसेसर से लैस होंगे। ओप्पो के एक अधिकारी ने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि Oppo Reno फोन का टॉप-एंड वेरिएंट क्वालकॉम फ्लैगशिप चिपसेट और लिक्विड कूलिंग के साथ आएगा।

Oppo के वाइस प्रेसिडेंट ब्रायन शेन ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर इस बात से पर्दा उठाया कि Oppo Reno फोन का एक वेरिएंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा, इतना ही नहीं फोन में लिक्विड कूलिंग के लिए कॉपर ट्यूब भी होगी। लीक रिपोर्ट के अनुसार, इसका दूसरा मॉडल स्टैंडर्ड वेरिएंट हो सकता है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ उतारा जा सकता है।

Oppo Reno के स्टैंडर्ड वेरिएंट में हीटिंग को दूर करने के लिए हीट-कंडक्टिंग जेल और ग्रेफाइट शीट का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये तरीके ओप्पो रेनो फोन को गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान गर्म होने से बचाएंगे। स्टैंडर्ड वेरिएंट के लीक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) से अनोखे पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल की झलक देखने को मिली है। तस्वीर में यह एक तरफ से पॉप-अप होता नज़र आ रहा है। सेल्फी कैमरे के साथ सेल्फी फ्लैश को भी जगह मिली है।

Oppo Reno के पिछले हिस्से में दो रियर कैमरे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस वेरिएंट में तीन रियर कैमरे देगी। अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों ही वेरिएंट में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा (सोनी आईएमएक्स586) हो सकता है।

स्टैंडर्ड वेरिएंट में 3.5 मिलीमीटर जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और फोन के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल दी जा सकती है। केस रेंडर से पावर और वॉल्यूम बटन की जगह का तो पता चल गया लेकिन यह बात स्पष्ट नहीं है कि स्टैंडर्ड वेरिएंट में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा या नहीं। कुछ समय पहले लीक हुई जानकारी से यह पता चला था कि फोन को ब्लैक, ग्रीन, पर्पल और पिंक रंग में उतारा जा सकता है। Oppo Reno फोन 10x हाइब्रिड ज़ूम के साथ आ सकता है। फोन को अगले महीने 10 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है।

Oppo Reno का 5जी वेरिएंट स्नैपड्रैगन ए50 मॉडम के साथ और दूसरा बिना 5 जी कनेक्टिविटी के साथ उतारा जा सकता है। इसका लेम्बोर्गिनी एडिशन 12 जीबी रैम के साथ आ सकता है। देखने वाली बात यह होगी कि अगर यह फोन भारत आता है तो इसकी कीमत क्या होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  3. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  4. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  5. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  6. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  7. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  8. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  10. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »