Oppo Reno Ace 2 अगले महीने होगा लॉन्च, ये हो सकती हैं खासियतें

Oppo Reno Ace 2 की एक लीक हुई तस्वीर से यह भी पता चला है कि फोन का डिज़ाइन OnePlus 7T के समान होगा और इसे पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 मार्च 2020 18:36 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno Ace 2 में सर्कुलर कैमरा मॉड्युल हो सकता है
  • फोन को अगले महीने अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है
  • लीक के मुताबिक, यह दिखने में OnePlus 7T की तरह हो सकता है

Oppo Reno Ace 2 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप हो सकता है

Oppo Reno Ace 2 हाल ही में कई लीक के जरिए सामने आ चुका है। खबर है कि फोन में गोल रिंग वाला कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसके अंदर क्वाड कैमरा सेटअप होगा। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ब्रायन शेन ने अब टीज़ किया है कि रेनो ऐस 2 को अप्रैल में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। कोरोनावायरस महामारी के कारण भारत में होने वाले लॉन्च स्थगित हो रहे हैं। हालांकि चीन पिछले कुछ दिनों से सामान्य स्थिति में लौट रहा है। बता दें कि Xiaomi ने हाल ही में चीन में अपना Redmi K30 Pro स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है। Oppo ने फिलहाल Reno Ace 2 के लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया है।

शेन ने अपने वीबो अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि ओप्पो रेनो ऐस 2 पर काम हो रहा है और यह अप्रैल में कभी भी लॉन्च हो सकता है। हालांकि उन्होंने  लॉन्च की एक सटीक तारीख का खुलासा करने से परहेज किया और आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन या कीमत की जानकारी देने से भी बचे। फोन चीन में लॉन्च होगा और भारत में अब तक इसकी उपलब्धता पर कोई शब्द नहीं है। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित देशव्यापी लॉकडाउन के कारण अधिकांश स्मार्टफोन कंपनी देश में अपने प्रोडक्ट लॉन्च को स्थगित कर रही हैं।

लीक के अनुसार, Oppo Reno Ace 2 में एक सर्कुलर कैमरा कटआउट दिया जाएगा, जो पिछले ओप्पो रेनो ऐस के विपरीत होगा। याद दिला दें कि ओप्पो रेनो ऐस में वर्टिकल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। एक लीक हुई तस्वीर से यह भी पता चला है कि ओप्पो रेनो ऐस 2 का डिज़ाइन OnePlus 7T के समान होगा और इसे पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप होगा। तस्वीर दोनों किनारों पर दो स्पीकर ग्रिल्स के साथ निचले किनारे पर एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी दिखाती है। Oppo Reno Ace 2 के बारे में फिलहाल बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। हालांकि अब जल्द लॉन्च होने की घोषणा के साथ हम इस फोन के कुछ अन्य लीक्स जल्द मिलने की उम्मीद करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  2. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
  2. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  4. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  5. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  6. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  7. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  8. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  9. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  10. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.