12GB रैम के साथ Google Play Console पर लिस्ट हुआ Oppo Reno 7 Pro का ग्लोबल वेरिएंट!

इससे ओप्पो रेनो 7 प्रो फोन के ग्लोबल वेरिएंट के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी प्राप्त होती है। यह फोन MediaTek MT6893 प्रोसेसर के साथ लिस्ट है, जिसे समान्य तौर पर मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 माना जाता है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2021 12:46 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 7 Pro फोन चीन में हो चुका है लॉन्च
  • ओप्पो रेनो 7 प्रो में है 4500mAh की बैटरी
  • फोन के ग्लोबल वेरिएंट में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
Oppo Reno 7 Pro स्मार्टफोन नवंबर महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब यह फोन Google Play Console लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है, जिससे इसके ग्लोबल रोलआउट के संकेत मिलते हैं। इससे ओप्पो रेनो 7 प्रो फोन के ग्लोबल वेरिएंट के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी प्राप्त होती है। यह फोन MediaTek MT6893 प्रोसेसर के साथ लिस्ट है, जिसे समान्य तौर पर मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 माना जाता है। इसके अलावा, ओप्पो रेनो 7 प्रो ग्लोबल वेरिएंट फोन 12 जीबी रैम के साथ लिस्ट है।
 

Oppo Reno 7 Pro specifications, features (expected)

Oppo Reno 7 Pro के ग्लोबल वेरिएंट को Google Play Console पर टिप्सटर मुकुल शर्मा द्वारा स्पॉट किया गया था। वेबसाइट पर यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर के साथ लिस्ट है, जिसके साथ ARM Mali G77 जीपीयू और 12 जीबी रैम मौजूद है। फोन में 1,080x2,400 पिक्सल वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही यह फोन एंड्रॉयड 11 के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, ओप्पो रेनो 7 प्रो के ग्लोबल वेरिएंट को लेकर माना जा रहा है कि यह एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12 पर काम करेगा। बता दें, Oppo ने हाल ही में अपने पिछले वर्ज़न Oppo Reno 6 Pro के लिए ColorOS 12 अपडेट उपलब्ध कराया था।

ओप्पो रेनो 7 प्रो फोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर माना जा रहा है कि यह चीनी वर्ज़न के समान होंगे। फोन में 6.55 इंच पुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। फोन में फेस अनलॉक सिस्टम भी दिया जा सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। साथ में 8 मेगापिक्सल का कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। सेल्‍फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्‍सल कैमरा मिल सकता है। फोन में 4500mAh की बैटरी होगी, जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आता सकता है, जिसमें ब्लूटूथ वी5.2 मिल सकता है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good battery life
  • Solid industrial design
  • Bright and vivid display
  • Snappy overall performance
  • Decent cameras for stills
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Recorded video could be better
  • Specs not entirely competitive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish, slim and light
  • Punchy curved-edge AMOLED screen
  • Very fast charging, good battery life
  • Competent cameras for stills
  • Very good overall and gaming performance
  • Bad
  • No stereo speakers
  • Recorded video needs improvement
  • Spammy stock apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo Reno 7 Pro, Oppo Reno 7 Pro Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  2. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  3. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  6. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  8. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  9. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  10. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.