64MP कैमरा वाले Oppo Reno 6 Pro 5G फोन की सेल आज, ये है कीमत और खूबियां...

Oppo Reno 6 Pro 5G फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत भारत में 39,990 रुपये है, जिसकी सेल 20 जुलाई यानी आज से शुरू होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 जुलाई 2021 10:17 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 6 Pro 5G में मिलते हैं दो कलर ऑप्शन
  • ओप्पो रेनो 6 प्रो 5जी में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • यह फोन Oppo Reno 6 5G के साथ पिछले हफ्ते लॉन्च हुआ था
Oppo Reno 6 Pro 5G स्मार्टफोन की सेल भारत में आज से शुरू होने जा रही है। यह फोन Oppo Reno 6 5G के साथ पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। तब से इस फोन के लिए प्री-बुकिंग की प्रक्रिया शुरू थी और आज से इसकी ओपन सेल शुरू है। ओप्पो रेनो 6 प्रो 5जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है और इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। स्मार्टफोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा होल-पंच कटआउट के साथ स्थित है, जो कि कर्व्ड डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित है।
 

Oppo Reno 6 Pro 5G price in India, sale

Oppo Reno 6 Pro 5G फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत भारत में 39,990 रुपये है, जिसकी सेल 20 जुलाई यानी आज से शुरू होगी। यह फोन ऑरोरा और स्टैलर ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। ओप्पो रेनो 6 प्रो 5जी को आप Flipkart, Reliance Digital, Vijay Sales, Croma, Oppo online store और अन्य रिटेलर से खरीद सकते हैं।
 

Oppo Reno 6 Pro 5G specifications

ओप्पो रेनो 6 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.3 पर काम करता है। इसमें 6.55 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 6 प्रो 5जी में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का मोनो कैमरा मौजूद है, जो कि कलर टेम्परेचर सेंसर के साथ आता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो कि होल-पंच कटआउट में कर्व्ड डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें, तो ओप्पो रेनो 6 प्रो 5जी के विकल्प भी बेस वेरिएंट के समान है। हालांकि, इस फोन में Z-axis motor की जगह X-axis linear motor को जगह दी गई है। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।  इसके अलावा, यह 7.6mm पतला और 177 ग्राम भारी है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish, slim and light
  • Punchy curved-edge AMOLED screen
  • Very fast charging, good battery life
  • Competent cameras for stills
  • Very good overall and gaming performance
  • Bad
  • No stereo speakers
  • Recorded video needs improvement
  • Spammy stock apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.