Oppo Reno 5 Pro+ 5G आज होगा लॉन्च, ये होंगी खूबियां

ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस 5जी फोन दो कलर ऑप्शन के साथ लिस्ट है, एक ‘Galaxy Into a Dream' और दूसरा ‘Floating Night Light Shadow'। यह फोन दो कॉन्फिगरेशन में ऑनलाइन लिस्ट किया गया है, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2020 10:35 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5 Pro+ 5G चीन में शाम 3.30 बजे लॉन्च होगा
  • ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस 5जी के स्पेसिफिकेशन JD.com पर हैं लिस्ट
  • NCC पर भी लिस्ट हुआ है नया ओप्पो फोन

Oppo Reno 5 Pro+ 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा

Oppo Reno 5 Pro+ 5G स्मार्टफोन आज चीन में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पोस्ट के माध्यम से लॉन्च इवेंट की पुष्टि की। लॉन्च इवेंट स्थानिय समय अनुसार शाम 3.30 में शुरू होगा (भारतीय समयानुसार 1 बजे), जहां ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस 5जी की कीमत और उपलब्धता की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। इस फोन को JD.com वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जहां इसके स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की जानकारी लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है। ओप्पो रेनो 5 सीरीज़ NCC वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है, जहां से इसके ग्लोबल लॉन्च की जानकारी सामने आती है।

कंपनी ने अपने Weibo अकाउंट पर ऐलान किया Oppo Reno 5 Pro+ 5G लॉन्च इवेंट स्थानिय समय अनुसार शाम 3.30 से शुरू होगा (भारतीय समयानुसार 1 बजे)। लॉन्च से पहले Oppo कई टीज़र्स ज़ारी कर चुकी है, जिसमें यह पुष्टि की गई है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और Sony IMX766 सेंसर से लैस होगा। इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई थी कि इसमें 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस 5जी फोन लॉन्च से पहले JD.com पर लिस्ट हो चुका है। हालांकि, इसकी कीमत फिलहाल लिस्ट नहीं की गई है, लेकिन रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन को लाइव कर दिया गया है। ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस 5जी फोन दो कलर ऑप्शन के साथ लिस्ट है, एक ‘Galaxy Into a Dream' और दूसरा ‘Floating Night Light Shadow'। यह फोन दो कॉन्फिगरेशन में ऑनलाइन लिस्ट किया गया है, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। रेंडर्स में दिखा है कि फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा जिसमें ऊपरी बायीं किनारे पर कटआउट स्थित होगा। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। तीन सेंसर एक लाइन में स्थित होंगे वहीं चौथे सेंसर को बगल में जगह दी गई है। JD.com पर लिस्ट स्पेसिफिकेशन वहीं स्पेसिफिकेशन हैं जिन्हें कंपनी द्वारा टीज़ किया जा चुका है।

मॉडल नंबर CPH2145 के साथ नया ओप्पो फोन कथित रूप से National Communications Commission (NCC) वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। NCC लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले @the_tech_guy द्वारा दी गई है। जिससे इशारा मिलता है कि ओप्पो रेनो 5 5जी फोन जल्द ही चीन के बाहर भी उपलब्ध होगा।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  6. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.