Oppo Reno 5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS लिस्टिंग से मिला इशारा

ओप्पो के इंडिया R&D के प्रमुख ने ट्वीट करते हुए भारतीयों से सवाल किया था कि क्या वह एक ऐसा शानदार स्मार्टफोन चाहते हैं, जो बेहतरनी वीडियो शूट कर सके। यह इशारा ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी के भारतीय लॉन्च का था।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2020 12:35 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5 Pro 5G का कथित रूप से मॉडल नंबर CPH2201 है
  • ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर से लैस है
  • इस फोन की बैटरी 4,350 एमएएच की है

फोन में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Oppo Reno 5 Pro 5G स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। ओप्पो रेनो 5 प्रो से असोसिएटिड मॉडल नंबर के स्मार्टफोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) वेबसाइट पर लिस्ट देखा गया है। इस महीने की शुरुआत में यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद ही Oppo ने टीज़ करते हुए इसके भारत लॉन्च की जानकारी दी। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि भारत में ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी किस प्रोसेसर से लैस होगा, लेकिन इसके चीनी वेरिएंट की बात करें, तो यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000प्लस प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम मिलता है। यह स्मार्टफोन सिंगापुर के IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्वीट करके जानकारी दी कि Oppo Reno 5 Pro 5G स्मार्टफोन से जुड़ा हुआ मॉडल नंबर CPH2201 स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। टिप्सटर के अनुसार, इसी मॉडल नंबर के साथ यह स्मार्टफोन सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, जहां इसका नाम ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी दिया गया था। इस स्मार्टफोन को इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था और इसी दिन इसके भारत लॉन्च को टीज़ किया गया था।  

ओप्पो के इंडिया R&D के प्रमुख ने ट्वीट करते हुए भारतीयों से सवाल किया था कि क्या वह एक ऐसा शानदार स्मार्टफोन चाहते हैं, जो बेहतरनी वीडियो शूट कर सके। यह इशारा ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी के भारतीय लॉन्च का था।
 

Oppo Reno 5 Pro 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम करता है। इसमें 6.55 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 92.1 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 420पीपीआई पिक्सल डेंसिटी मौजूद है। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ ARM G77 MC9 जीपीयू और 12 जीबी रैम मौजूद है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन में भी 256 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसे बढ़ाने का विकल्प मौजूद नहीं है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।

इस फोन की बैटरी 4,350 एमएएच की है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें जियोमैग्नेटिक सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल हैं। ओप्पो रेनो 5 प्रो 5 जी का डायमेंशन 159.7x73.2x7.6mm हैं और वजन 173 ग्राम है।
Advertisement

Samsung Galaxy S21 सीरीज़ भारत में जनवरी के आखिरी हफ्ते तक लॉन्च हो सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light
  • 65W fast charging
  • Vivid AMOLED display
  • Competent cameras
  • Bad
  • No stereo speakers
  • Recorded video needs improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1000+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4350 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.