• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Reno 4 सीरीज़ भारत में भी होगी लॉन्च, भारतीय वेरिएंट में होंगे स्पेशल फीचर्स

Oppo Reno 4 सीरीज़ भारत में भी होगी लॉन्च, भारतीय वेरिएंट में होंगे स्पेशल फीचर्स

ओप्पो का कहना है कि "Oppo की 'ग्लोबल' रणनीति को देखा जाए तो स्मार्टफोन का भारत वेरिएंट भारतीय यूज़र्स की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए कई स्थानीय फीचर्स के साथ आ सकता है।"

Oppo Reno 4 सीरीज़ भारत में भी होगी लॉन्च, भारतीय वेरिएंट में होंगे स्पेशल फीचर्स

Oppo Reno 4 और Reno 4 Pro में Snapdragon 765 चिपसेट और 4,000mAh बैटरी शामिल है

ख़ास बातें
  • भारत में स्थानिय फीचर्स से लैस आएगी Oppo Reno 4 सीरीज़
  • Oppo Reno 4 और Oppo Reno 4 Pro चीन में शुक्रवार को हुए हैं लॉन्च
  • ट्रिपल रियर कैमरा और 65W फास्ट चार्जिंग से लैस आते हैं दोनों स्मार्टफोन
विज्ञापन
Oppo इंडिया ने घोषणा की है कि कंपनी भारत में अपनी लेटेस्ट Oppo Reno 4 सीरीज़ लॉन्च करेगी। कंपनी ने लॉन्च की समयरेखा साझा नहीं की है, लेकिन यह कहा गया कि ओप्पो रेनो 4-सीरीज़ के भारतीय वेरिएंट खासतौर पर भारतीय बाज़ार को ध्यान में रखते हुए विशेष फीचर्स के साथ आएंगे। बता दें, चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने शुक्रवार को अपने घरेलू बाज़ार में Oppo Reno 4 और Oppo Reno 4 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। ओप्पो रेनो 4 सीरीज़ 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट, स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आती है। जहां एक ओर ओप्पो रेनो 4 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में शामिल सेंसर की स्पेसिफिकेशन हल्की है, वहीं यह स्मार्टफोन प्रो वेरिएंट की तुलना में एक अतिरिक्त सेल्फी कैमरा से लैस आता है। इसी तरह दोनों ओप्पो रेनो स्मार्टफोन में कुछ छोटे अंतर और है।

Oppo ने इस बात पर विस्तार से नहीं बताया कि Oppo Reno 4 और Oppo Reno 4 Pro स्मार्टफोन के भारत मॉडल में कौन से विशेष फीचर्स शामिल होंगे। कंपनी ने यह जानकारी भी नहीं दी है कि भारत में इन दोनों में से एक मॉडल लाया जाएगा या दोनों।

ओप्पो ने एक बयान में कहा, (अनुवादित) "ओप्पो की" ग्लोबल "रणनीति को देखा जाए तो स्मार्टफोन का भारत वेरिएंट भारतीय यूज़र्स की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए कई स्थानीय फीचर्स के साथ आ सकता है।"
 

Oppo Reno 4 Pro, Oppo Reno 4 price

बता दें कि ओप्पो रेनो 4 प्रो के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 3,799 चीनी युआन (लगभग 40,500 रुपये) और इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत चीनी युआन 4,299 (लगभग 45,800 रुपये) है। ओप्पो रेनो 4 प्रो को गैलेक्टिक ब्लू, स्पार्कलिंग रेड, स्पेस ब्लैक और स्पेस व्हाइट रंग विकल्पों में लॉन्च किय गया है। एक ग्रीन ग्लिटर वेरिएंट भी है, जो केवल Oppo Reno 4 Pro के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध होगा।

दूसरी ओर, ओप्पो रेनो 4 के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 32,000 रुपये) और 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 3,299 चीनी युआन (लगभग 35,200 रुपये) है। यह वेरिएंट तीन रंग विकल्पों में लिस्ट किया गया है - गेलेक्टिक ब्लू, स्पेस ब्लैक और स्पेस व्हाइट।
 

Oppo Reno 4 Pro, Oppo Reno 4 specifications

ओप्पो रेनो 4 प्रो और रेनो 4 में Android 10 पर आधारित ColorOS 7.2 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। रेनो 4 प्रो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले 6.5 इंच फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। वहीं, रेनो 4 में स्टैंडर्ड 6.4 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। दोनों फोन Snapdragon 765G चिपसेट पर काम करते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आता है, लेकिन इनकी स्पेसिफिकेशन में अंतर हैं। Oppo Reno 4 Pro में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा लेंस और 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा लेंस दिया गया है। वहीं, Oppo Reno 4 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोमिक सेंसर दिया गया है। दोनों ही फोन में लेज़र डिटेक्शन ऑटोफोकस लेंस शामिल है।

ओप्पो रेनो 4 प्रो के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सिंगल सेल्फी कैमरा दिया है। वहीं, ओप्पो रेनो 4 के डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंकेडरी सेंसर शामिल है। दोनो स्मार्टफोन 65 वाट सुपरवूक 2.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000mAh बैटरी से लैस आते हैं। Oppo Reno 4 और Reno 4 Pro इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं और इनमें ब्लूटूथ, 5जी, वाई-फाई और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »