Oppo Reno 4 और Oppo Reno 4 Pro के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Oppo Reno 4 में 6.5 इंच का फुल-एचडी + (1080x2400 पिक्सल) कर्व्ड डिस्प्ले होगा। प्रो मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी होगा, लेकिन नॉन-प्रो मॉडस की तुलना में इसका रिजॉल्यूशन अलग होगा।

Oppo Reno 4 और Oppo Reno 4 Pro के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Oppo Reno 4 Series ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 4 और Oppo Reno 4 Pro में होगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • दोनों स्मार्टफोन Snapdragon 765G चिपसेट से होंगे लैस
  • 65W SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगे दोनों ओप्पो फोन
विज्ञापन
Oppo Reno 4 और Oppo Reno 4 Pro को मुख्य स्पेसिफिकेशन और तस्वीरों के साथ TENAA पर देखा गया है। ओप्पो रेनो 4 सीरीज़ 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करती है और कंपनी ने कुछ समय पहले से ही दोनों फोन के टीज़र को साझा करना शुरू कर दिया था। लिस्टिंग के अनुसार, आगामी Oppo Reno 4 और Oppo Reno 4 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर काम करता है और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस आता है। TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि ओप्पो रेनो 4 में डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा सेटअप होगा, जबकि ओप्पो रेनो 4 प्रो सिंगल होल-पंच सेल्फी कैमरा के साथ आएगा।

Oppo Reno 4 और Oppo Reno 4 Pro को TENAA पर मॉडल नंबर PDPM00 और PDNM00 के साथ लिस्ट किया गया है। ओप्पो रेनो 4 में डुअल होल-पंच डिस्प्ले है, जिसमें स्क्रीन के ऊपर बायें कोने में एक कटआउट दिया गया है। पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है और इस सेटअप को भी पीछे के पैनल के ऊपरी बायें कोने पर वर्टिकली सेट किया है। वहीं, बात करें ओप्पो रेनो 4 प्रो की तो इस आगामी ओप्पो फोन में सिंगल होल-पंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करते हैं। Oppo Reno 4 एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.1 पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) 2.5D एमोलेड डिस्प्ले होगा और यह Snapdragon 765G चिपसेट पर काम करेगा। लिस्टिंग के अनुसार, फोन दो कॉन्फिगरेशन में आएगा, जिसमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प शामिल होंगे। Oppo Reno 4 में 48-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल पोर्रि कैमरा होगा। फ्रंट की बात करे तो ओप्पो रेनो 4 में 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेल्फी कैमरा है। Oppo Reno 4 में 65W SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000mAh की बैटरी होगी। इसका डायमेंशन 159.3x74.0x7.8 मिलीमीटर होगा और वज़न 183 ग्राम।
 
oppo

प्रीमियम ओप्पो रेनो 4 प्रो में 6.5 इंच का फुल-एचडी + (1080x2400 पिक्सल) कर्व्ड डिस्प्ले होगा। प्रो मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी होगा, लेकिन नॉन-प्रो मॉडस की तुलना में इसका रिजॉल्यूशन अलग होगा। इसमें OIS के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, 12-मेगापिक्सल का लो-लाइट वीडियो कैमरा और 13-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। Oppo Reno 4 Pro के फ्रंट में सिंगल 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। फोन का डायमेंशन 159.6x72.5x7.6 मिलीमीटर और वज़न 172 ग्राम होगा। अन्य सभी स्पेसिफिकेशन ओप्पो रेनो 4 की तरह ही होगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »