Oppo Reno 4 Pro MS Dhoni स्पेशल एडिशन के बारे में जानकारी लीक, 17 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

Oppo Reno 4 Pro फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी 48 मेगापिक्सल का है। वहीं, यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है। संभावना है कि स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन भी यही होंगे।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 16 सितंबर 2020 16:33 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 4 Pro MS Dhoni Special Edition के रीटेल बॉक्स की तस्वीर लीक
  • ओप्पो रेनो 4 प्रो एमएस धोनी स्पेशल एडिशन की सेल 24 सितंबर से हो सकती है श
  • Flipkart पर फोन के लिए पेज को किया गया है लाइव

Oppo Reno 4 Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 34,990 रुपये है

Oppo Reno 4 Pro MS Dhoni स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन के रीटेल बॉक्स की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यह फोन 17 सितंबर यानी कल लॉन्च किया जा सकता है और रिपोर्ट की मानें तो फोन की सेल भारत में 24 सितंबर से शुरू होगी। Flipkart ने फोन के लिए टीज़र पेज पहले से ही लाइव कर दिया है, जिससे इस स्पेशल एडिशन फोन के लॉन्च होने की ओर इशारा मिलता है। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो ओप्पो रेनो 4 प्रो स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी 48 मेगापिक्सल का है। वहीं, यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है। संभावना है कि स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन भी यही होंगे।

MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, Oppo Reno 4 Pro MS Dhoni Special Edition फोन खरीद के लिए 24 सितंबर से भारत में उपलब्ध होगा। हालांकि, अभी Oppo ने रेनो 4 प्रो एमएस धोनी स्पेशल एडिशन फोन के बारे में कोई जानकारी आधिकारिक नहीं की है। हालांकि कंपनी ने केवल यह जानकारी दी है कि Oppo Reno 4 Pro के नए लिमिटेड एडिशन के साथ धोनी की वापसी हो रही है। आपको बता दें, महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले महीने ही इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यांस ले लिया है।

यही ओप्पो टीज़र Flipkart के पेज पर भी साझा किया गया है, जहां ऐलान किया गया है कि यह फोन 17 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, सेल तारीख की फिलहाल पुष्टि नहीं की गई है।

आपको बता दें, ओप्पो रेनो 4 प्रो का यह पहला लिमिटेड एडिशन वेरिएंट नहीं है । इससे पहले कंपनी ने Oppo Reno 4 Pro Artist Limited Edition चीन में पिछले महीने लॉन्च किया था। यह नया एडिशन ताइवानी-अमेरिकी आर्टिस्ट जेम्स जीन के सहयोग से बनाए गए डिज़ाइन वाले बैक पैनल के साथ आता है। इसके अलावा, स्पेशल एडिशन फोन 12 जीबी + 256 जीबी के सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है।
Advertisement

ओप्पो रेनो 4 प्रो के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 34,990 रुपये है, जो कि दो कलर वेरिएंट में आया था- स्टारी नाइट और सिल्की व्हाइट।
Advertisement
 
 

Oppo Reno 4 Pro specifications

डुअल-सिम Oppo Reno 4 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) 3डी बॉर्डरलेस सेंस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम मौज़ूद हैं। फोन में मल्टी कूलिंग सिस्टम है जो ग्रेफाइट ट्यूब, ग्रेफाइट शीट और कॉपर फॉयल का इस्तेमाल कर फोन की गर्मी कम करता है।

फोटो और वीडियो के लिए Oppo Reno 4 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। एफ/ 1.7 लेंस के साथ Sony IMX586 सेंसर दिया गया है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस है। कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स दिए गए हैं। एक मैक्रो शूटर है और दूसरा मोनो शूटर। इसके अलावा 32 मेगापिक्सल का Sony IMX616 सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

Oppo ने फोन में एआई कलर पोर्ट्रेट, नाइट फ्लेयर पोर्ट्रेट और अल्ट्रा डार्क मोड जैसे कैमरा फीचर दिए हैं।

Oppo Reno 4 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है।
Advertisement

ओप्पो रेनो 4 प्रो की बैटरी 4,000 एमएएच की है। य़ह 65W SuperVOOC 2.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इसमें सुपर पावर सेविंग मोड पहले से इंस्टॉल है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.2x73.2x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 161 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  2. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  3. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  4. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  5. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  6. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  7. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  9. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.