Oppo Reno 4 Pro के भारत में कुछ खास बदलावों के साथ लॉन्च होने का दावा

दावा किया गया है कि Oppo Reno 4 Pro के भारतीय वेरिएंट में ग्लोबल वेरिएंट के मुकाबले कुछ बदलाव होंगे, जिसमें डिस्प्ले भी शामिल है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 4 जुलाई 2020 11:33 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 4 Pro के चीनी वेरिएंट में मिलता है 90Hz 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  • भारत में हाई रिफ्रेश रेट और बड़े स्क्रीन साइज़ के साथ हो सकता है लॉन्च
  • भारत में कुछ अन्य लोकल फीचर्स से भी लैस आ सकता है ओप्पो रेनो 4 प्रो

Oppo Reno 4 Pro के चीनी वेरिएंट में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले आता है

Oppo ने पिछले महीने चीन में Reno 4 और Reno 4 Pro को लॉन्च किया था, जो 5G कनेक्टिविटी के लिए क्वालकॉम के Snapdragon 765G चिपसेट से लैस आते हैं। ये नए स्मार्टफोन VOOC 2.0 सपोर्ट के साथ आते हैं, जिसमें अधिकतम चार्जिंग आउटपुट 65W मिलता है। ये फोन केवल चीन में लॉन्च किए गए थे, लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि ओप्पो ग्लोबल बाज़ारों में रेनो 4 प्रो को उतारने के लिए तैयार है। हालांकि, Oppo Reno 4 Pro के ग्लोबल वेरिएंट के बारे में कहा जा रहा है कि यह चीन में लॉन्च किए गए डिवाइस से अलग होगा।

Reno 4 Pro के ग्लोबल वेरिएंट को लॉन्च करने की खबर को Linus Tech Tips यूट्यूब चैनल के Linus Sebastian ने टीज़ किया था। लाइनस ने कर्व्ड डिस्प्ले दिखाते हुए फोन की एक आंशिक तस्वीर पोस्ट की। टिप्सटर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने भी समान दिखने वाले डिवाइस की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें दावा किया गया कि रेनो 4 प्रो प्रीमियम स्मार्टफोन है जिसे ओप्पो भारत ला रही है। जबकि दो डिवाइस समान दिखते हैं, मुकुल शर्मा ने संकेत दिया है कि Oppo Reno 4 Pro का भारतीय वेरिएंट ग्लोबल वेरिएंट से अलग होगा। शर्मा ने बताया कि दोनों डिवाइस में एक घुमावदार 3डी डिस्प्ले होगा, लेकिन भारतीय वेरिएंट के लिए साइज़ और रिफ्रेश रेट अलग होगा।
Advertisement

दावा किया गया है कि चीन में लॉन्च किए गए ओप्पो रेनो 4 प्रो में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है, लेकिन भारत में आने वाले वेरिएंट में रिफ्रेश रेट अधिक होगा। सेबेस्टियन द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर डिवाइस के ऊपरी बायें कोने पर होल-पंच कैमरा भी दिखाती है।

भारतीय ओप्पो रेनो 4 प्रो के अन्य स्पेसिफिकेशन फिलहाल अज्ञात हैं। Oppo ने कुछ स्थानीय कस्टमाइज़ेशन के साथ Oppo Reno 4 सीरीज़ को भारत लाने की अपनी योजनाओं की घोषणा की थी। कंपनी ने इस बात का उल्लेख नहीं किया है कि वह अपनी भारत-आधारित यूनिट्स के लिए क्या बदलाव लाएगी और न ही उसने लॉन्च के लिए कोई समयरेखा दी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  2. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  3. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  4. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  5. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  6. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  8. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  9. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  10. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.