Oppo Reno 3 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 735 प्रोसेसर, कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

Oppo Reno 3 Price: Oppo Reno 2 के अपग्रेड वर्जन ओप्पो रेनो 3 से संबंंधित जानकारियां सामने आने लगी हैं। Oppo Reno 3 Specifications के बारे में भी जानकारी मिली है, जानें।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 9 नवंबर 2019 10:18 IST

Oppo Reno 3 Specifications: ओप्पो रेनो 3 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 735 प्रोसेसर

Oppo Reno 3 Price: Oppo Reno 2 को अभी लॉन्च हुए तीन महीने भी नहीं हुए और ओप्पो रेनो 3 से संबंधित जानकारियां सामने आने लगी हैं। कथित Oppo Reno 3 Specifications शीट लीक हो गई है जो इस बात का संकेत देती है कि हम ओप्पो रेनो 2 के अपग्रेड वर्जन ओप्पो रेनो 3 से क्या उम्मीद कर सकते हैं। Oppo Reno 3 में 6.5 इंच स्क्रीन, 4,500 एमएएच की बैटरी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसमें 60 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर हो सकता है। फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है कि ओप्पो रेनो 3 से पर्दा कब उठाया जाएगा।
 

Oppo Reno 3 price (उम्मीद)

सबसे पहले बात करते हैं ओप्पो रेनो 3 की लीक हुई कीमत की। चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक टिप्स्टर से बताया कि Oppo Reno 3 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,299 चीनी युआन (लगभग 33,200 रुपये) तो वहीं फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,599 चीनी युआन (लगभग 36,200 रुपये) हो सकती है।
 

Oppo Reno 3 specifications (उम्मीद)

लीक हुई स्पेसिफिकेशन शीट के अनुसार, ओप्पो रेनो 3 में मेटल एलॉय फ्रेम हो सकता है। Oppo ब्रांड के इस आगामी फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।

फोन के पिछले हिस्से में भी गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल किया जाएगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Oppo Reno 3 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 735 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम, 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ वूक 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए जा सकते हैं।
Advertisement

प्राइमरी कैमरा सेंसर 60 मेगापिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Reno 3 में यूएसबी 3.1 टाइप-सी पोर्ट, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी ऑडियो टेक, एनएफसी सपोर्ट, आईआर ब्लास्टर सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.