• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Reno 3 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 735 प्रोसेसर, कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

Oppo Reno 3 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 735 प्रोसेसर, कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

Oppo Reno 3 Price: Oppo Reno 2 के अपग्रेड वर्जन ओप्पो रेनो 3 से संबंंधित जानकारियां सामने आने लगी हैं। Oppo Reno 3 Specifications के बारे में भी जानकारी मिली है, जानें।

Oppo Reno 3 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 735 प्रोसेसर, कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

Oppo Reno 3 Specifications: ओप्पो रेनो 3 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 735 प्रोसेसर

विज्ञापन
Oppo Reno 3 Price: Oppo Reno 2 को अभी लॉन्च हुए तीन महीने भी नहीं हुए और ओप्पो रेनो 3 से संबंधित जानकारियां सामने आने लगी हैं। कथित Oppo Reno 3 Specifications शीट लीक हो गई है जो इस बात का संकेत देती है कि हम ओप्पो रेनो 2 के अपग्रेड वर्जन ओप्पो रेनो 3 से क्या उम्मीद कर सकते हैं। Oppo Reno 3 में 6.5 इंच स्क्रीन, 4,500 एमएएच की बैटरी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसमें 60 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर हो सकता है। फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है कि ओप्पो रेनो 3 से पर्दा कब उठाया जाएगा।
 

Oppo Reno 3 price (उम्मीद)

सबसे पहले बात करते हैं ओप्पो रेनो 3 की लीक हुई कीमत की। चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक टिप्स्टर से बताया कि Oppo Reno 3 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,299 चीनी युआन (लगभग 33,200 रुपये) तो वहीं फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,599 चीनी युआन (लगभग 36,200 रुपये) हो सकती है।
 

Oppo Reno 3 specifications (उम्मीद)

लीक हुई स्पेसिफिकेशन शीट के अनुसार, ओप्पो रेनो 3 में मेटल एलॉय फ्रेम हो सकता है। Oppo ब्रांड के इस आगामी फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।

फोन के पिछले हिस्से में भी गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल किया जाएगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Oppo Reno 3 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 735 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम, 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ वूक 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए जा सकते हैं।

प्राइमरी कैमरा सेंसर 60 मेगापिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Reno 3 में यूएसबी 3.1 टाइप-सी पोर्ट, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी ऑडियो टेक, एनएफसी सपोर्ट, आईआर ब्लास्टर सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  2. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi स्मार्ट शेवर लॉन्च, दाढ़ी के हिसाब से खुद बदलेगा स्पीड, 60 दिन चलेगी बैटरी
  4. Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
  5. घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
  6. Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 टैबलेट लॉन्च
  7. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
  8. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
  9. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
  10. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »